Thursday, June 4, 2026
HomeStatesUttarakhandविद्युत श्रमिकों का ऐलान : 1 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार एवं अनिश्चितकालीन...

विद्युत श्रमिकों का ऐलान : 1 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार एवं अनिश्चितकालीन हड़ताल

देहरादून, उत्तराखंड ऊर्जा आउटसोर्स श्रम संगठन ने 1 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार एवं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है।
संगठन के सचिव पान सिंह चिलवाल ने जानकारी देते हुऐ बताया कि अस्थाई पद पर काम कर रहे विद्युत लाइनमैन गर्मी व ठंड हो या बरसात हर परिस्थितियों में अपने फर्ज को अंजाम दे रहे हैं, उसके बावजूद कर्मचारियों की मूलभूत समस्याओं ना तो क़ोई समाधान हो पाया हैं और ना ही पारश्रमिक में कोई वृद्धि हो पाई है।
उन्होंने बताया गया कि हमारे विभाग के उच्चाधिकारियों को कई बार पत्र के माध्यम से अपनी मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया जा चुका हैं लेकिन विभाग के अधिकारियों द्वारा हमारी समस्याओं पर कोई समाधान नहीं हो पाया हैं। ठेकदार की मनमानी के आगे हम सभी ठेका कर्मचारी मजबूर है। हमारा शोषण ठेकेदार एवं विभाग दोनों द्वारा किया जा रहा हैं इसी कारण समस्त ठेका कर्मचारियों को संगठन के माध्यम से कार्य बहिष्कार एवं अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए बाध्य होना पड़ रहा हैं।
ठेका कर्मचारियों की माँग हैं कि हर माह की 7 तारीक को मासिक वेतन का भुगतान किया जाए। सभी आउटसोर्स (ठेका) कमर्चारियों को अन्य मजदूरों की भांति उचित वेतनमान परिधि में रखा जाये, सभी आउटसोर्स ठेका कर्मचारी को उपनल व एस एच जी की भांति रात्रि भत्ता एवं प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाएं, सभी आउटसोर्स कर्मचारी का बीमा किया जाए। इसके अलावा मीटर रीडर के भविष्य के बारे में भी विचार किया जाना विभाग सुनिश्चित करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments