देहरादून, जनपद देहरादून के थाना बसंत विहार के अंतर्गत प्रेमनगर (अम्बीवाला) चाय बागान में एक लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से हड़कंप मच गया, मिली जानकारी के अनुसार अंबीवाला से सटे चाय बागान स्थित मजार के पास खड्डे में एक बोरी (कटट्टे) के अंदर लड़की की लाश आज सुबह मिली, स्थानीय लोगों के अनुसार लड़की नाबालिग थी, मृतका के नाक औऱ चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं मौके पर खून के निशान भी पाए गए हैं, ऐसे में हत्या की आशंका जताई गई है, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हैं, सोमवार 22 सितंबर की सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों ने लाश को देखा, जिसके बाद आसपास के लोगों को बताया गया और फिर सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची, जिसके बाद थाना बसंत विहार पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर आगे की जांच पड़ताल में जुटी हैं.. प्रथम दृश्य हत्या की आशंका जताई गई है.मृतका की उम्र लगभग 15 से 16 बताई जा रही हैं, स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक लड़की का नाम विशाखा था, जो स्मिथ नगर (प्रेमनगर) में अपने माता-पिता और भाई के साथ रहती थी, घटना को लेकर पुलिस की ओर से अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं आयी हैं l



Recent Comments