देहरादून, शिमला रोड के सभावाला में स्थित मंदिर प्रांगण में शिवसेना का सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका के संचालन सभावाला शाखा प्रमुख भरत कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्यवक्ता के रूप में प्रदेश मुख्य महासचिव अखिल शर्मा स्वामी एवं प्रदेश मुख्य उप प्रमुख पंडित राकेश सकलानी सम्मिलित हुए l
प्रदेश मुख्य महासचिव अखिल शर्मा स्वामी द्वारा अपने वक्तव्य में शिवसेना का स्थापना से लेकर आज तक का परिचय नए सदस्यों को दिया गया एवं उत्तराखंड राज्य की राजनीति में शिवसेना द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं आगामी योजनाओं के विषय में एक संक्षिप्त जानकारी दी उन्होंने उत्तराखंड राज्य स्थापना से लेकर अभी तक प्रदेश की राजनीति में चल रहे कार्यकलापों के ऊपर भी प्रकाश डाला एवं इस संबंध में शिवसेना का दृष्टिकोण भी स्पष्ट किया ।
इस मौके पर प्रदेश मुख्य उप प्रमुख पंडित राकेश सकलानी ने समाज की विषमताओं एवं समस्याओं का उल्लेख करते हुए शिवसेना द्वारा इनके निराकरण के लिए समाज के सभी वर्गों का आह्वान किया, उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार पूरक कार्यक्रम के तहत शिवसेना द्वारा आगामी समय में किए जाने वाले कार्यों का भी उल्लेख किया ।
इस अवसर पर दर्जनों लोगों ने शिवसेना की सदस्यता विधिवत रूप से सदस्यता फॉर्म भर के ग्रहण की । इस मौके पर देहरादून जिला सचिव नितेश कुमार (निक्कू), विकास नगर उप प्रमुख रजनीश कुमार, नगर महासचिव सुरेंद्र कुमार, शाखा प्रमुख सेलाकुई कल्पेश्वर पैन्यूली, उत्तम वर्मा, गजपाल सिंह असवाल, निखिल कुमार, मोहित एवं अनेकों शिव सैनिक मौजूद रहे ।



Recent Comments