बारिश की चेतावनी के बीच देहरादून में आज सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

0
1392

देहरादून,भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी के कारण उत्तराखंड के देहरादून ज़िले के स्कूल आज बंद रहेंगे। कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों के लिए स्कूल की छुट्टी घोषित कर दी गई है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आगे के निर्देशों के लिए स्कूल प्रशासन से संपर्क करें भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत, National Disaster Alert Portal द्वारा दिनांक 18 सितम्बर, 2025 को जारी अद्यतन मौसम नॉवकास्ट (प्रातः 01:25 बजे) के अनुसार दिनांक 18 सितम्बर, 2025 को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा / गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर का ‘रेड” अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा के दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में भूस्खलन / त्वरित बाढ़ की सम्भावना बढ़ जाती है। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 18.09.2025 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

 

अतः जनपद के समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 18.09.2025 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यकम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे। यह आदेश न केवल विद्यालयी छात्र/छात्राओं अपितु विद्यालय के अध्यापकों/कार्मिकों पर भी समान रूप से लागू होगा। तद्नुसार अनुपालन सुनिश्चित हो।