Thursday, June 4, 2026
HomeTrending Nowतमसा नदी ने दिखाया रौद्र रूप, टपकेश्वर महादेव मंदिर में भरा पानी

तमसा नदी ने दिखाया रौद्र रूप, टपकेश्वर महादेव मंदिर में भरा पानी

देहरादून, उत्तराखंड़ के देहरादून देर रात से भारी बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया, लगातार चल रही बारिश के चलते तमसा नदी उफान पर पहुंच गई हैं, नदी के रौद्र रूप ने यहां के प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर को भी अपनी चपेट में ले लिया है l मंदिर में कई फीट ऊपर तक पानी भर गया, जिसकी वजह से हालात काफी ख़राब हो गए हैं
टपकेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी आचार्य बिपिन जोशी ने बताया कि यहां सुबह 5 बजे से ही नदी में तेज बहाव शुरू हो गया था, जिसकी वजह से पूरा मंदिर परिसर जलमग्न हो गया, उन्होंने बताया कि यहां पर ऐसी स्थिति बहुत लंबे समय से नहीं आई थी, आसपास के इलाकों में भी कई जगहों पर नुकसान हुआ है, पुजारी ने कहा कि मंदिर का गर्भगृह सुरक्षित है, अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है l वहीं हालात बिगड़ते देख एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है l

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments