Thursday, June 4, 2026
HomeTrending Nowउत्तराखंड़ी फिल्म अवार्ड 2025 का दून में होगा आयोजन

उत्तराखंड़ी फिल्म अवार्ड 2025 का दून में होगा आयोजन

‘वर्ष 2023-24 की रिलीज फिल्मों के निर्माता 8 सितंबर से 5 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन’

देहरादून, उत्तराखंड़ी फिल्म अवार्ड 2025 का आयोजन दून में किया जायेगा, यह जानकारी उत्तराखंडी फिल्म अवार्ड के संस्थापक अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने दी, विनोद गुप्ता ने स्थानीय प्रेस क्लब में पत्रकारों से रूबरू होते हुये कहा कि द्वितीय उत्तराखंडी फिल्म अवार्ड में 01 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2024 तक की सिनेमाघरों में प्रदर्शित फिल्मों को अवार्ड कैटेगरी में शामिल किया जाएगा, अर्थात 01 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2024 यानी 2 वर्षों के मध्य रिलीज हुई फिल्मों के निर्माता 8 सितंबर से 5 नवंबर तक अपनी फिल्मों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि द्वितीय उत्तराखंड फिल्म अवार्ड शनिवार 06 दिसंबर को देहरादून में आयोजित होगा और अभिनेता हेमंत पांडे को उत्तराखंडी फिल्म अवार्ड की कमेटी के द्वारा ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया है ।
पत्रकार वार्ता में उपस्थित अभिनेता हेमंत पांडे ने बताया कि विनोद कुमार गुप्ता द्वारा आयोजित उत्तराखंडी फिल्म अवार्ड एक सराहनीय कदम है, जिससे उत्तराखंडी बोली में बनने वाली फिल्मों के कलाकार व टेक्नीशियन खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित करने की प्रतिस्पर्धा में बेहतरीन कार्य कर सकेंगे, जिससे उत्तराखंडी फिल्मों की गुणवत्ता में उत्तरोत्तर सुधार होगा। इस अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ अभिनेता रमेश नौडियाल ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि यह पहल
उत्तराखंडी फिल्मों के लिये अच्छी शुरूआत है।
इस मौके पर अभिनेता हेमंत पांडे, लेखक निर्देशक प्रमोद शास्त्री तथा निर्माता वैभव गोयल, निर्माता निर्देशक अशोक चौहान, निर्माता निर्देशक देबू रावत, निर्माता गुरु चरण सदाना, अभिनेता मोहित घिल्डियाल, राजीव थपलियाल, कांता प्रसाद, गिरजा सेमवाल, पदम् गुसाई, अभिनेता संजू सिलोड़ी, राजेश मालगुडी, मनोज शर्मा, रजनीश शर्मा अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments