Thursday, June 4, 2026
HomeStatesUttarakhandदुःख द समाचार - नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य का निधन

दुःख द समाचार – नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य का निधन

रुद्रप्रयाग – जनपद के बजीरा वार्ड से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य विमला बुटोला के निधन की दुःख द खबर है। विमला बुटोला काफी समय से बीमार चल रही थी और देहरादून में उनका उपचार चल रहा था। उनके निधन से जनपद में शोक की लहर छा गयी। बीमारी के कारण वे जिला पंचायत की शपथ भी नहीं ले पाई।

बता दें कि विमला बुटोला जखोली विकासखण्ड के सजीरा वार्ड से जिला पंचायत का चुनाव जीतकर आई थी। जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचन के दौरान भी वह अस्वस्थ थी। अस्वस्थता के बाबजूद उन्होंने चुनाव में प्रतिभाग किया लेकिन जिला पंचायत सदस्य के रूप में वे शपथ नहीं ले पाई।

मिली जानकारी के अनुसार वे इस दौरान वे लीवर संक्रमण के चलते देहरादून स्थित सिनर्जी अस्पताल में भर्ती थी। जहां उनके निधन की सूचना प्राप्त हुई। उनके निधन से जखोली सहित जनपद में शोक की लहर है। जखोली के पूर्व प्रमुख प्रदीप थपलियाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह गहरवार, लक्ष्मण रावत, जिला पंचायत सदस्य किरन नौटियाल, उक्रांद जिलाध्यक्ष सूरत सिंह झिक्वाण, कार्यकारी अध्यक्ष सुबोध नौटियाल सहित जनता व जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन पर गहरा दुःख ब्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments