देहरादून, उत्तराखंड़ आईडल का दूसरा चरण में एक एक बढ़कर गायिकी संगम देखने को मिला, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने अपने हुनर का जलवा बिखेरा, मौका था आर एस मीडिया कंपनी द्वारा उत्तराखंड़ आइडल का दूसरा चरण स्टूडियो राउंड का, दून के सहस्त्रधारा रोड़ स्थित एक होटल इस शानदार प्रतियोगिता मंचन किया गया। खचाखच भरे सभागार में मुख्य अतिथि व गिफ्टिंग पार्टनर उत्तराखंड के फेमस
ओलिविया कॉस्मेटिक टीम के सदस्यों और चंदन सिंह व ब्रिजेश भंडारी ने मुख्य अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया व उत्तराखंड़ आइडल के उपहार देकर सम्मानित किया ।
उत्तराखंड आइडल टीम से श्रीमती अंजू भंडारी व रामपाल किमोली ने पहले उत्तराखंड़ के धराली में आए आपदा के लिए 2 मिनिट का मौन रखा, कार्यक्रम का शुभारंभ देंणा हुवे गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उत्तराखण्ड समाज के गणमान्यों,कला जगत साहित्य एवं राजनीतिक जगत की नामचीन हस्तियों की उपस्थिति रही।
मुख्य अतिथियों द्वारा
चंदन सिंह व ब्रिजेश भंडारी के इस बेहतरीन कार्य, उत्तराखंड़ आइडल जैसा मंच तैयार करने व छुपी हुई प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए व 14 अक्टूबर की ग्रैंड फिनाले दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में करवाने के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी, इस भव्य कार्यक्रम को देखने के लिए उत्तराखंड समाज की बड़ी संख्या में लोगों ने इस संगीत प्रतियोगिता का आनंद लिया।
पूरा कार्यक्रम यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक के माध्यम से लाइव प्रसारित किया गया।
आपको बता दें कि देहरादून से लगभग 150 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया , जिसमें के टॉप 100 प्रतिभागियों को सुना गया, जिसमें से टॉप प्रतिभागी नेस्ट राउंड के लिए गए ओर सभी ने एक से बढ़कर एक कुमाऊनी गढ़वाली जौनसारी गाने गाये ,ओर सभी की प्रस्तुति शानदार रही।
उत्तराखंड़ आईडल में जजों की भूमिका अहम् है क्योंकि बच्चों को परखना इन्हीं की जिम्मेदारी है और उनमें से सबसे बेस्ट को चुनना है, इसलिए मुख्य भूमिका में उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक गायक सतेन्द्र फ़नियाल मशहूर लेखक एवं कवि मदन मोहन डुकलान, रेखा धस्माना उनियाल
रहे ।
आरएस मीडिया चंदन सिंह एवं ब्रजेश भंडारी का कहना है कि दिल्ली में दो, हल्द्वानी में एक उसके बाद आज देहरादून में एक बार फिर ऑडीशन के सफल आयोजन के बाद उत्तराखंड़ आइडल अब सेमीफाइनल की ओर बढ़ रहा है । जिसकी अपडेट मीडिया के माध्यम से प्राप्त होती रहेगी।
इस मौके पर वरिष्ठ कवि मदन मोहन डुकलान ने कहा कि आरएस मीडिया का यह एक अच्छा प्रयास है, जिससे छुपी हुए प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिल रहा है और प्रतिभागी यहां पर अपने सपनों को पूरा करते हुए जजों के साथ दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतर सकता है इसलिए प्रतिभागियों को मंजिलों को छूना है तो अपने हौसलों को बुलंद रखना होगा।
उत्तराखंड आइडल की टीम मे रामपाल किमोली , अंजू भंडारी,सुरेश चंद्र, शशि बडोला , करण , आदि सभी टीम के सदस्य मौजूद रहे।



Recent Comments