Thursday, June 4, 2026
HomeUncategorizedदीपराज बंगारी बने रेडक्रॉस रुद्रप्रयाग के नये चेयरमैन, जसपाल भारती सचिव

दीपराज बंगारी बने रेडक्रॉस रुद्रप्रयाग के नये चेयरमैन, जसपाल भारती सचिव

रुद्रप्रयाग में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की नई जनपदीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा ली गई शपथ,समाज सेवा व आपदा प्रबंधन के लिए तैयारी रहेगी प्रार्थमिकता ,स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन व युवा रेडक्रॉस समितियों का भी गठन”।

देवेन्द्र चमोली

रुद्रप्रयाग – जनपद में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की जनपदीय कार्यकारिणी का गठन पदेन अध्यक्ष/जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन के दिशा-निर्देशन तथा बैठक में उपस्थित पदेन उपाध्यक्ष/मुख्य चिकित्साधिकारी रुद्रप्रयाग की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुआ।

बैठक में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया और सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। निर्वाचित पदाधिकारियों में चेयरमैन/अध्यक्ष (मैनेजिंग कमेटी) के पद पर दीपराज बंगारी, वाइस चेयरमैन/उपाध्यक्ष पद पर सतेन्द्र भण्डारी, सचिव पद पर जसपाल भारती,कोषाध्यक्ष पद पर बृज भूषण वशिष्ठ, राज्य प्रतिनिधि पद पर अजय सेमवाल निर्वाचित हुए।

इसके अतिरिक्त समिति के सदस्य के रूप में अनूप सेमवाल, रविन्द्र, किशन रावत, देवेंद्र खत्री तथा मीनाक्षी नेगी को शामिल किया गया।

साथ ही उप-समितियों का भी गठन किया गया जिसमें एग्जीक्यूटिव समिति, वित्त समिति, आपदा प्रबंधन समिति, स्वास्थ्य समिति एवं जूनियर/यूथ रेडक्रॉस समिति का गठन कर उनके पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसके अलावा लोक सूचना अधिकारी, अपीलीय अधिकारी तथा जनपद की सभी तहसीलों हेतु प्रभारी भी नामित किए गए।

बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ दीं तथा यह विश्वास व्यक्त किया कि नयी टीम समाज सेवा, आपदा प्रबंधन एवं स्वास्थ्य सेवाओं में और अधिक प्रभावी योगदान देगी।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राम प्रकाश, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार सहित रेड क्रॉस समिति के आजीवन सदस्य सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments