देहरादून (एल मोहन लखेड़ा), राज्य में आजकल राजनैतिक घटनाक्रम में तपिश देखने को मिल रही है, राज्य के दोनों ही बड़े दल के नेताओं की बयान बाजी को देखे तो लगता है कि कुछ होने वाला है, एक तरफ कांग्रेस के तेवर तल्ख हैं तो दूसरी तरफ भाजपा के, इधर उक्रांद के साथ राज्य के क्षेत्रीय दल भी भाजपा सरकार पर जबरदस्त प्रहार कर रहे है, वहीं कुछ दिनों से पूर्व कैबिनेट मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के कद्दावर नेता हरक सिंह रावत तो भाजपा सरकार पर प्रहार दर प्रहार कर रहे हैं, उनके इस बदले रूख से कहीं न कहीं भाजपाई पेशो पेश में हैं, पूर्व में जांच से जूझ रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री और रुद्रप्रयाग विधायक रहे हरक सिंह रावत को सीबीआई की तरफ से क्लीन चिट क्या मिली, बसआ गये अपने पुराने रंग में, और कर रहे भाजपा पर गंभीर प्रहार ।
खनन फंडिंग को लेकर बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लग चुके कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने अब अपने बयानों से बीजेपी को सकते में खड़ा कर दिया, अब तो यह तक कह दिया कि ‘हरक सिंह रावत माला तब पहनेगा, जब उत्तराखंड की धरती से बीजेपी की अंत्येष्टि कर देगा।’
असल में कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में पूर्व सीएम हरीश रावत की ओर से कांग्रेस विधायकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत जोशीले एवं तीखे अंदाज में नजर आए।जिसमें जब उन्हें सम्मान स्वरूप माला पहनाई जा रही थी, तभी उन्होंने माला पहनने से ही इनकार कर दिया। सम्मान समारोह का यह वीडियो भी राजनैतिक गलियारों में खूब चर्चा का विषय बना हुआ है, इस दौरान हरक सिंह रावत ने संकल्प लेते हुए जोशीले अंदाज में कहा कि हरक सिंह रावत माला तब पहनेगा, जब उत्तराखंड की धरती से उनकी (बीजेपी) की अंत्येष्टि कर देगा, इस दौरान हरक रावत ने कहा कि खनन फंडिंग को लेकर उन्होंने बीजेपी के दामन पर दाग लगा दिए हैं, बोले खनन से भाजपा ने 30 करोड़ की एफडी बनाई, इस दाग को धोने का काम भी बीजेपी को ही करना है। उन्होंने कहा कि ज्यादा छेड़ा तो ऐसा दाग लगेगा, जो किसी भी वॉशिंग मशीन में नहीं धुलेगा। इसके अलावा तल्ख लहजे में हरक सिंह रावत ने कहा कि अगर उन्हें ज्यादा छेड़ा जाएगा तो वो बीजेपी के दामन पर और दाग लगाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। यह दाग किसी भी वॉशिंग मशीन में नहीं धुल पाएंगे।
हरक सिंह रावत यही पर नहीं रूके और फिर बोले मैंने बीजेपी के दामन में दाग लगा दिए हैं। जो दाग मैंने लगाया है, उसको धुलने का काम बीजेपी को ही करना है। मुझे ज्यादा छेड़ेंगे तो ऐसा दाग लगाउंगा कि जो बीजेपी कभी मिटा नहीं पाएगी। हरक सिंह रावत, पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता ईडी या सीबीआई की वॉशिंग में मशीन में डाला और धुल दिया। मैं तो ऐसे दाग लगाउंगा कि वो वॉशिंग में भी नहीं धुल पाएंगे। मेरा मुंह मत खुलवाओ बहुत कुछ हो जाएगा, मेरे पास उत्तराखंड के जितने भी बीजेपी के नेता हैं। उनके पास सबके कच्चे चिट्ठे हैं। उन्होंने बगैर नाम लिए कहा कि कब किसको कितनी तनख्वाह मिलती थी और कोटद्वार में कौन ठेकेदारी करता था, ऐसे सारे चिट्ठे बीजेपी के नेताओं के उनके पास हैं।
उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर भी हरक रावत ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब वो यूपी सरकार में मंत्री हुआ करते थे, तब उस समय महेंद्र भट्ट का ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के पास एसटीडी-पीसीओ हुआ करता था। मंत्री रहने के बावजूद वो इस एसटीडी-पीसीओ में जाकर महेंद्र भट्ट के साथ कई घंटे समय बिताया करते थे। पूर्व कैबिनेट मंत्री के इन बयानों ने भाजपा को असहज कर दिया, देखा जाय तो
हरक सिंह रावत उत्तराखंड़ की राजनीति के ऐसे क्षत्रप हैं जो समय की नजाकत जानते है और राजनैतिक उलटफेर करने में माहिर हैं, इधर राज्य में लगातार आपदाओं के कारण आमजन परेशान है और सरकार की दुश्वारियां भी बढ़ी हैं, ऐसे में हरक सिंह रावत की बयानबाजी ने राजनीतिक घटनाक्रम की तपिश बड़ा दी और फिलहाल भाजपा को कटघरे में खड़ा कर दिया, अब देखना यह होगा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत आगे कौन सी राजनैतिक चाल चलते हैं यह प्रश्न भविष्य के गलियारों में तैर रहा है।



Recent Comments