Tuesday, July 28, 2026
HomeStatesUttarakhandकार का शीशा तोड किया हमला, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच...

कार का शीशा तोड किया हमला, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरू

देहरादून, कार का पीछा कर शीशा तोडने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 जुलाई को थाना कोतवाली नगर देहरादून पर विनीत सिंघल ने मुकदमा दर्ज कराया था कि कुछ लोगों ने स्कूटी से उनका पीछा कर उन पर हमला किया तथा उनकी कार का शीशा तोड़ दिया, जिस पर थाना कोतवाली नगर पर संबंधित धाराओं में अभियोग पजीकृत किया गया।
मुकदमें की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेजों की जांच से इस बात की पुष्टि हुई कि विनीत द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में यू— टर्न लेने के दौरान अपनी गाड़ी से आरोपियों की स्कूटी को टक्कर मारी गयी थी, जिस कारण स्कूटी सवार लड़कों द्वारा आवेश में आकर विनीत की गाड़ी को लाल पुल पर रोकने का प्रयास किया गया, पर विनीत द्वारा मौके से गाड़ी भगाने पर उक्त लड़कों द्वारा विनीत की गाड़ी का पीछा किया तथा कांवली रोड पर ट्रैफिक धीमा होने तथा भीड़ भाड़ होने के कारण विनीत की कार के रुकने पर उक्त युवकों द्वारा पीछे से आते हुए विनीत की कार के शीशे तोड़ दिये। प्रकाश में आये सभी तथ्यों की पुलिस जांच के दौरान पुष्टि भी हुई।
उक्त घटना रोड रेज की है, जिसमें पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल आरोपियों की तलाश कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है। प्रकरण में किसी अन्य बात या घटना में किसी भी बदमाश का होना नहीं पाया गया है, दोनों पक्ष देहरादून के ही रहने वाले है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments