Sunday, August 2, 2026
HomeUncategorizedदून में भारी बारिश का अलर्ट, सोमवार को 12वीं कक्षा तक...

दून में भारी बारिश का अलर्ट, सोमवार को 12वीं कक्षा तक के स्कूलों में अवकाश घोषित

देहरादून, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद जिले में सोमवार को 12वीं कक्षा तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने यह आदेश मौसम विज्ञान विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए यह आदेश जारी किया है। आदेश के अनुपालन की जिम्मेदारी मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को दी गई है।
जिलाधिकारी सविन बंसल के आदेश के मुताबिक मौसम विभाग ने भारी वर्षा के साथ ही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका व्यक्त की है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ ही कक्षा 12 तक के छात्रों के लिए 21 जुलाई 2025 को अवकाश घोषित किया गया है। आदेश के अनुपालन की जिम्मेदारी मुख्य शिक्षा अधिकारी के साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी को दी गई है।
जिलाधिकारी के मुताबिक मौसम विभाग की चेतावनी को जरा भी हल्के में नहीं लिया जा सकता। क्योंकि, सरकारी व्यवस्था की यही जिम्मेदारी भी है कि प्रत्येक सूचना के प्रति गंभीरता दिखाई जाए। जिला प्रशासन के लिए स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। बच्चों को मौसम के चलते किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए मौसम विभाग के प्रत्येक अलर्ट को गंभीरता से लिया जाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments