Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedकांवड़ियों से भरा ट्रक पलटा, तीन गंभीर, नीलकंठ मंदिर जलाभिषेक के लिए...

कांवड़ियों से भरा ट्रक पलटा, तीन गंभीर, नीलकंठ मंदिर जलाभिषेक के लिए जा रहे कांवड़ियें

ऋषिकेश, देहरादून-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया, जब नीलकंठ मंदिर जलाभिषेक के लिए जा रहे कांवड़ियों से भरा एक ट्रक सात मोड़ के पास दुर्गा माता मंदिर के समीप बुधवार को अनियंत्रित होकर पलट गया।
ट्रक में चालक समेत कुल 28 कांवड़िए सवार थे, जो बुधवार को हरियाणा के कैथल जिले से आए थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचित किया। पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को 108 सेवा और सरकारी अस्पताल की एंबुलेंस के जरिए एसपीएस राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया।
प्राथमिक जांच में पता चला कि तीन कांवड़ियों की हालत गंभीर है, जिन्हें तत्काल एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। शेष 25 कांवड़ियों को हल्की चोटें आई हैं, और उनका इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, हादसे का कारण ट्रक का अनियंत्रित होना प्रतीत होता है, लेकिन विस्तृत जांच जारी है। कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन से और सख्त इंतजाम करने की मांग उठ रही है, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़कों पर बेहतर रखरखाव की मांग की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments