Wednesday, August 5, 2026
HomeStatesUttarakhand*पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बीरपुर में अभिभावक संघ बैठक एवं अभिविन्यास कार्यक्रम...

*पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बीरपुर में अभिभावक संघ बैठक एवं अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन

देहरादून, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बीरपुर देहरादून आज अभिभावकों के साथ अभिविन्यास व अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया । कक्षा ग्यारह विज्ञान , वाणिज्य और मानविकी वर्ग से आए हुए अभिभावकों को सर्वप्रथम परीक्षा प्रभारी अनीता देवी पीजीटी गणित ने परीक्षा पैटर्न से अवगत करवाया । श्री देवेंद्र कुमार पीजीटी वाणिज्य ने पीएम श्री योजना के अंतर्गत विद्यालय में गत 2 वर्षों में किए गए कार्यों व भविष्य में होने वाली गतिविधियों से अवगत करवाया ।

तत्पश्चात विद्यालय की उपप्राचार्य श्रीमती अलका तड़याल द्वारा सभी अभिभावकों का स्वागत किया गया और विद्यालय की आवश्यक गतिविधियों और छात्र जीवन के अनुशासन के महत्त्व पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य बसंती खम्पा द्वारा सभी अभिभावकों को विद्यार्थियों से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शिक्षक विद्यार्थी व अभिभावक विषय और उनके परस्पर संबंधों पर चर्चा की गई । राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या 2023 की नीतियों से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती दीपमाला टीजीटी सामाजिक विज्ञान द्वारा किया गया कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम में कक्षा 11 के सभी कक्षाध्यापक मौजूद रहे। समस्त अभिभावकों ने कार्यक्रम को सफल बताते हुए कहा कि उन्हें इस अभिविन्यास कार्यक्रम में काफी सीखने को मिला है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments