आयोग ने जारी की आधिकारिक तिथि, 29 जून को आयोजित होगी UKPCS प्रारंभिक परीक्षा

0
623

देहरादून, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा 2024 की तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षा 29 जून को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी।
आयोग के अनुसार, परीक्षा राज्य के 13 जिलों के 24 शहरों में स्थापित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी। पहला सत्र पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा, जिसमें सामान्य अध्ययन (General Studies) की परीक्षा होगी। दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक, सामान्य बुद्धिमत्ता (General Aptitude) के लिए निर्धारित है।

18 जून से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड :
आवेदक 18 जून 2024 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाकर अपने प्रवेश पत्र (Admit Card) डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों को समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर परीक्षा केंद्रों पर नियत समय से पहले पहुंचने की सलाह दी है।

इन विभागों के लिए हो रही है भर्ती :
आयोग की ओर से PCS परीक्षा के माध्यम से विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्रमुख पदों में शामिल हैं :

डिप्टी कलेक्टर – 3 पद (कार्मिक एवं सतर्कता विभाग)
पुलिस अधीक्षक – 7 पद (गृह विभाग)
वित्तीय अधिकारी/कोषाधिकारी – 10 पद (वित्त विभाग)
सहायक निदेशक / लेखा परीक्षा अधिकारी – 6 पद
उप निबंधक श्रेणी-2 – 12 पद
सहायक आयुक्त (राज्य कर) – 13 पद
राज्य कर अधिकारी – 17 पद

आयोग की तैयारी पूरी, अभ्यर्थियों से सावधानी बरतने की अपील :
उत्तराखंड़ लोक सेवा आयोग ने परीक्षा के सफल संचालन हेतु सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। साथ ही, अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे एडमिट कार्ड, वैध आईडी प्रूफ और आवश्यक दस्तावेजों के साथ परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों, और किसी भी अफवाह से बचें।