Monday, June 22, 2026
HomeStatesUttarakhandस्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण समिति ने कमला लोहानी को दी...

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण समिति ने कमला लोहानी को दी श्रद्धांजलि

देहरादून, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण समिति ने केदारनाथ धाम में विगत 23 मई को भोले बाबा के चरणों में हमेशा के लिए लीन होने वाली कमला लोहानी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। कमला लोहानी आजादी के योद्धा देवी दत्त तिवारी की बेटी थी। वे सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेती थी। उत्तराखंड़ सरकार द्वारा 2016 में जारी स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के लिए लागू कुटुंब पेंशन योजना में भी सेनानी परिवार ने स्वेच्छा से शामिल न होकर एक मिसाल कायम की थी।
इस अवसर पर संगठन के मुकेश नारायण शर्मा, उपेंद्र बिजलवाण, एस पी डिमरी, सुशील त्यागी, हरीश तिवारी, शिवानी, बीना, नीता, राहुल गुणवंत, केवल नैनवाल, हिमांशु मिश्रा आदि ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments