आनंद बर्धन संभालेंगे उत्तराखण्ड़ के मुख्य सचिव की कमान

0
816

देहरादून, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद बर्धन को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वह 31 मार्च को वर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के सेवा विस्तार समाप्त होने के बाद पदभार ग्रहण करेंगे।
शासन के इस आदेश के साथ मुख्य सचिव पद को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लग गया है। वर्तमान में आनंद बर्धन अपर मुख्य सचिव पद पर कार्यरत हैं और अपने प्रशासनिक करियर में कई अहम पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। उनकी नियुक्ति से राज्य प्रशासन को अनुभवी नेतृत्व मिलने की उम्मीद है।