Monday, June 22, 2026
HomeTrending Nowयूपी के सीएम योगी की माता अस्पताल में भर्ती, देखने उत्तराखंड पहुंचे...

यूपी के सीएम योगी की माता अस्पताल में भर्ती, देखने उत्तराखंड पहुंचे योगी

देहरादून, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता अस्पताल में भर्ती है। अपनी मां को देखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आज उत्तराखंड पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी उम्र लगभग 80 वर्ष को हिमालय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मां के बीमार होने और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी लगने पर मां को देखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राजकीय चार्टर्ड विमान से देहरादून पहुंचे। यहां से वह कार द्वारा अस्पताल गए जहां पर उन्होंने अपनी मां का हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा पहले से ही पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
मुख्यमंत्री की माता सावित्री देवी को अस्पताल के वार्ड 111 में, कमरे नंबर 15 में रखा गया है, जहां चिकित्सक उनके इलाज कर रहे हैं। अस्पताल में भर्ती उनकी माता को लेकर हिमालयन अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. हेम चन्द्रा ने बताया कि सीएम योगी की माता पिछले पांच दिनों से अस्पताल में भर्ती है, जिनकी आंख में परेशानी होने की वजह से उनका उपचार चल रहा है। हालांकि उनकी उम्र के लिहाज से कई तरह की परेशानी हो जाती है। लेकिन अभी वह काफी हद तक ठीक हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments