Sunday, October 6, 2024
HomeTrending Nowचीन सीमा के चार गांव जुड़ेंगे सड़क से, दो सड़कों के लिए...

चीन सीमा के चार गांव जुड़ेंगे सड़क से, दो सड़कों के लिए 23 करोड़ जारी

‘सीमांत में खुशी की लहर जिपंस मर्तोलिया ने जताया आभार’

मुनस्यारी, चीन सीमा से लगे चार गांवों को दो मोटर मार्ग का तोहफ़ा मिलने से सीमा क्षेत्र की जनता बेहद खुश है। सीमांत को वाइब्रेंट विलेज का लाभ अब मिलने गया है। इसके तहत इन गांवों के लिए प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 2 साल की स्वीकृत हो गई है। मिलम मोटर मार्ग से मापा , गनघर, पांछू गांव के लिए 14 करोड़ तथा टोला गांव के मोटर मार्ग निर्माण के लिए तीन करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो गई है।इस बात की सूचना मिलते सीमा क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर व्याप्त है।
सीमा क्षेत्र के इन गांवों को केंद्र सरकार के द्वारा वाइब्रेंट विलेज घोषित किया गया है। केंद्र सरकार इन गांवों में विभिन्न योजनाएं शुरू करने वाली है।
जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया द्वारा भेजे गए मोटर मार्गो की प्रस्तावों में से भारत सरकार ने मुनस्यारी मीलम मोटर मार्ग से मापा, गनघर, पांछू के लिए 6.4 किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग के लिए 14 करोड़ की धनराशि से निर्गत की गई है।
मिलम मोटर मार्ग से ही टोला के लिए 3.3 किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग के लिए 9 करोड रुपए की राशि निर्गत कर दी गई है।
दोनों मोटर मांगों के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत निविदा भी आमंत्रित कर लिया गया है।
धापा से मीलम मोटर मार्ग का निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। इस कार्य को सीमा सड़क संगठन के द्वारा किया जा रहा है। इस मोटर मार्ग से लास्पा, रिलकोट, मर्तोली, बुर्फू, बिलजू, मिलम रोड थ्रू होने के बाद मोटर मार्ग की सुविधा का लाभ मिल जाएगा।
इन दो सड़कों के निर्माण के बाद चीन सीमा से लगे इस क्षेत्र के मापा गनघर, पांछू तथा टोला गांव सड़क मार्ग से जुड़ जाएंगे।
अभी भी चीन सीमा क्षेत्र से लगे इस इलाके में खिलांच, सुमतू, ल्वां तथा रालम गांव मोटर मार्ग से नहीं जुड़ पाया है। इनको भी सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए प्रस्ताव भी भारत सरकार को भी भेजा गया है।इनके स्वीकृति के प्रस्ताव पाइप लाइन में है।
जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने इन दोनों मोटर मार्गो की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री के साथ-साथ केंद्रीय सड़क राज्य मंत्री अजय टम्टा तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र के गांवों के मोटर मार्गो की जुड़ने से विकास के नये आयाम खुलेंगे। इससे सीमा क्षेत्र से पलायन की गति कम होगी और यहां स्वरोजगार के लिए आने वाले लोगों की संख्या में उत्साह जनक वृद्धि होगी।
इस मोटर मार्ग की स्वीकृति सीमा क्षेत्र की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। इससे क्षेत्र में पर्यटन विकास के नए द्वार भी खुलेंगे। उन्होंने अन्य शेष प्रस्तावित मोटर मार्गों की भी तत्काल स्वीकृति प्रदान करने की मांग की।

 

विजिलेंस ने चमोली एवं पौड़ी से 2 रिश्वतखोरों को किया गिरफ्ताररिश्वतखोरी पर विजिलेंस की कड़ी कार्रवाई, आबकारी अधिकारी गिरफ्तार – Haldwani  Express News

देहरादून, सीएम धामी का भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड़ का संकल्प निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ विजिलेंस की कार्यवाई निरंतर गतिमान है। बीते 48 घंटो में विजिलेंस ने चमोली एवं पौड़ी से 2 रिश्वतखोरों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शनिवार को विजिलेंस टीम ने पौड़ी जिले के अगरोड़ा क्षेत्र में राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) कैलाश रवि को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
इस घटना के तुरंत बाद रविवार को चमोली जिले के कर्णप्रयाग क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह को 30 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए सतर्कता सेक्टर देहरादून की टीम द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। बीते 48 घंटो में विजिलेंस द्वारा लगातार 2 बड़ी गिरफ्तारियां से मुख्यमंत्री धामी के भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की मुहिम और तेज हो गई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले दिन से ही भ्रष्टाचारियो को सख्त चेतावनी दी है। आम जनता की भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों को सुनने के लिए राज्य में “भ्रष्टाचार मुक्त एप 1064“ को भी लॉन्च किया गया है। एवं प्रदेश के हर छोटे-बड़े सरकारी दफ्तरों में “भ्रष्टाचार मुक्त एप 1064“ के पोस्टर लगाए जा रहे हैं, जिससे लोगों में जागरूकता पैदा हो। एप में अब तक 980 से ज्यादा विजिलेंस और नॉन विजिलेंस की शिकायतों दर्ज हुई हैं। इन शिकायतों पर गंभीरता से कार्य करते हुए विजिलेंस ने रिश्वतखोरों को जेल भेजा है। बीते 9 माह में विजिलेंस ने करीब 30 रिश्वतखोरों को जेल भेजा है। बीते 48 घंटे में दो गिरफ्तारियों से यह आंकड़ा 32 के करीब पहुंच गया है। 23 साल के उत्तराखंड में जहां भ्रष्टाचार से जुड़े 281 ट्रैप में कुल 303 गिरफ्तार हुए हैं। वहीं बीते 3 सालों में विजिलेंस ने करीब 70 भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता को परेशान करने वाले, भ्रष्टाचारियों के खिलाफ आगे भी तेजी से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा जो भी व्यक्ति भ्रष्टाचार में शामिल होगा उसपर कठोर कार्रवाई होगी। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए विजिलेंस को और अधिक सशक्त बनाया गया है।
भ्रष्टाचारियों पर यह कार्रवाई ’भ्रष्टाचारमुक्त एप 1064’ की लांचिंग के बाद तेजी से हुई है। यह एप आम नागरिक के लिए मददगार साबित हो रहा है। इस एप के मार्फत आम नागरिक बेझिझक रिश्वतखोरों, कामचोरों और बेवजह काम लटकाने वालों को सबक सीखा रहे हैं। इस एप में शिकायत करने वाले लोगों की पहचान गुप्त रखी जाती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments