पोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों में किशोरियों एवं महिलाओं को दी गयी स्वास्थ्य व पोषण सम्बन्धित जानकारियाँ

0
830

रुद्रप्रयाग-महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण अभियान के तहत जनपद में एक सितम्बर से तीस सितम्बर तक चलने वाले पोषण माह के तहत आंगनबाडी केन्द्रो में ग्राम पंचायत स्तर पर महिलाओं, किशोरी बालिकाओं एँव शिशुओं को स्वास्थ, पोषण सम्बन्धी अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी के तहत उखीमठ परियोजना के अन्तर्गत भीमचूला केन्द्र में, किशोरियों, महिलाओं व बच्चो को स्वास्थ व पोषण सम्बन्धी अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें किशोरियों की जांच की गयी व उनको स्वास्थ्य संबधित जानकारी दी गयी।
स्टाफ नर्स गुप्तकाशी पूनम व जीएनएम रष्मि रावत द्वारा अनेक प्रकार के न्यूट्रीशियन को आहार में शामिल करने हेतु जागरूक किया गया साथ ही पीरियड्स के दौरान होने वाले अनेक परिवर्तन व साफ सफाई हेतु सावधानी बरतने के विषय में अवगत कराया गया। उपासना सेमवाल द्वारा महिलाओं व गर्भवती धात्री माताओँ को स्तन पान, टीकाकरण, वजन, संतुलित आहार, एवं कुपोषण के विषय में जागरूक कराया गया। इस दौरान मोटे अनाज के पोष्टिक महत्व को भी लाभार्धियों को बताया गया।May be an image of 1 person and text

No photo description available.