Friday, September 20, 2024
HomeStatesUttarakhandमुनकटिया के पास भूस्खलन में चार लोगों की मौत, रेसक्यू कार्य जारी

मुनकटिया के पास भूस्खलन में चार लोगों की मौत, रेसक्यू कार्य जारी

रुद्रप्रयाग- बीती शाँय लगभग साढ़े सात बजे रुद्रप्रयाग-गौरी कुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुनकटिया के पास पहाडी से गिरे मलबे व पथ्थरों की चपेट में आने से चार यात्रियों की दुःखद मौत हो गयी। भूस्खलन छैत्र में खोज एँव बचाव कार्य जारी है।
कोतवाली सोनप्रयाग के अन्तर्गत सोन प्रयाग से 1 किमी गौरीकुण्ड की तरफ हुए भूस्खलन में गौरीकुण्ड से सोनप्रयाग की ओर आ रहे कुछ यात्रियों के ऊपर पहाड़ी से मलबा पत्थर आने पर दबने की सूचना मिली थी सूचना पर पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की ओर से संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया गया। रेस्क्यू के दौरान देर रात्रि को इस स्थान से 3 व्यक्ति घायल अवस्था में निकाले गये व 1 अचेत अवस्था में मिला जिसको डाॅक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया। रात का समय व खराब मौसम के कारण रेस्क्यू टीमों को अपना कार्य करने में दिक्कतें आने के कारण रात को रेस्क्यू कार्य रोकना पड़ा।
आज प्रातः मौसम अनुकूल होने व यहां पर मलबा-पत्थर गिरना बन्द होने के कारण रेस्क्यू टीमों द्वारा रेस्क्यू कार्य प्रारम्भ किया गया। रेस्क्यू टीमों को इस स्थल पर 3 व्यक्ति (2 महिला व 1 पुरुष) अचेत अवस्था में मिले, जिनको डाॅक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया है। इस भूस्खलन में अब तक चार यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है।
दुर्घटना में घायलों का विवरण
1. जीवच तिवारी पुत्र रामचरित निवासी धनवा नेपाल उम्र 60 वर्ष।
2. मनप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी वेस्ट बंगाल उम्र 30 वर्ष।
3. छगनलाल पुत्र भक्त राम निवासी राजोत जिला धार मध्य प्रदेश उम्र 45 वर्ष।
मृतकों का विवरण
गोपाल जी पुत्र भक्त राम निवासी राजोद जिला धार मध्य प्रदेश उम्र 50 वर्ष।
2. दुर्गाबाई खापर पत्नी संघन लाल निवासी नेपावाली, जिला घाट, मध्य प्रदेश उम्र 50 वर्ष।
3. तितली देवी पत्नी राजेंद्र मंडल निवासी ग्राम वैदेही जिला धनवा नेपाल उम्र 70 वर्ष।
4. भारत भाई निरालाल पुत्र निरालाल पटेल निवासी ए 301 सरदार पैलेस करवाल नगर खटोदरा सूरत गुजरात उम्र 52 वर्ष।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments