Saturday, September 21, 2024
HomeTrending Nowखराब मौसम ने किया मायूस, रक्षा बंधन एँव जन संवाद कार्यक्रम में...

खराब मौसम ने किया मायूस, रक्षा बंधन एँव जन संवाद कार्यक्रम में नहीं पहुँचे मुख्यमंत्री

“अगस्त्यमुनी व ऊखीमठ में आयोजित जन संवाद एँव रक्षा बंधन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया, इस अवसर पर उन्होने छैत्र के लिये आठ घोषणायें की जिसमें अगस्त्यमुनि को नगर पालिका बनाने, भणज में आईटीआई की स्थापना भी शामिल है। मुख्यमंत्री का ऐन वक्त कार्यक्रम स्थगित होने से दूर दराज से पहुँची जनता मायूस दिखी”।

(देवेंन्द्र चमोली)
रुद्रप्रयाग- मौसम खराब होने के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अगस्त्यमुनि व ऊखीमठ में प्रस्तावित रक्षाबंधन एँव जन संवाद कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। उन्होने वर्चुअल माध्मय से कार्यक्रम को संबोधित किया व दूर दराज से आई मातृ शक्ति व जनता से जल्द रुद्रप्रयाग पहुंचने का वादा किया। इस अवसर पर उन्होने जनपद को सौगात देते हुए आठ घोषणाएँ भी की, जिसमें अगस्त्यमुनी को नगर पालिका का दर्जा देने, भणज में आईटीआई की स्थापना, पठालीधार मार्ग में क्षतिग्रस्त 1500 मीटर मार्ग का सुरक्षात्मक एवं पुननिर्माण कार्य करने के लिए 05 करोड़ की धनराशि निर्गत करने ,तुंगनाथ महोत्सव मक्कू को जिला स्तरीय मेले की स्वीकृति, मयाली बसुकेदार गुप्तकाशी मोटर मार्ग का चैड़ीकरण-हाॅटमिक्स गुप्तकाशी पीएचसी को उच्चीकृत कर सीएचसी बनाने महर्षि अगस्त्यमुनि मंदिर का सौंदर्यीकरण , यात्रा मार्ग पर घोड़े एवं खच्चरों की अचानक मृत्यु होने पर दाह किए जाने एवं दफनाने की व्यवस्था करना शामिल है।
वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में शामिल मातृशक्ति एवं जनता को रक्षाबंधन कार्यक्रम की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में दूसरे चरण की यात्रा को लेकर पूरी व्यवस्थाएं चाक- चौबंद की जा रही है। यात्रा को और सुगम एवं सुव्यस्थित बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। बताया कि चारधाम यात्रा के लिए अब मौके पर पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। वहीं श्रद्धालुओं की संख्या पर कोई बाध्यता भी नहीं होगी। हरिद्वार, ऋषिकेश, चारों धामों सहित हर संभावित स्थान पर पंजीकरण का विकल्प अब मौजूद रहेगा। इस वर्ष की यात्रा पूर्ण होते ही अगले वर्ष की यात्रा के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। जल्द यात्रा प्राधिकरण के माध्यम से यात्रा संचालन शुरू होने जा रहा है, इसके लिए तेजी से कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ या किसी दूसरे धाम के नाम पर कहीं भी देश में दूसरा मंदिर नहीं बनेगा। इसके लिए सरकार ने तुरंत मंत्री मंडल में प्रस्ताव लाकर निर्णय लिया है। उन्होने कहा कि केदार घाटी के विकास के लिए राज्य सरकार पूरी तरह समर्पित है।May be an image of 3 people, people smiling, temple and text
कार्यक्रम में दूर दराज छैत्रों से पहुँची मातृ शक्ति ने मुख्य मंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर उपस्थित रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी के हाथों में रक्षा सूत्र बांधकर मुख्यमंत्री को राखियाँ प्रेषित की। इस अवसर पर विधायक भरत सिंह चैधरी ने उपस्थित सभी महिलाओं को रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री जी को कार्यक्रम में प्रतिभाग करना था, लेकिन पल- पल बदल रहे खराब मौसम के कारण उनका पहुंचना संभव नहीं हो पाया। उन्होंने सभी महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी बहनों की राखियाँ मुख्यमंत्री जी तक सुरक्षित पहुंचा दी जाएंगी। इस अवसर पर उन्होंने केदारनाथ की दिवंगत विधायक शैला रानी रावत के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। साथ ही कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं केदारनाथ क्षेत्र के विकास को लेकर संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में प्रदेश के मुख्यमंत्री केदारनाथ क्षेत्र में आकर स्थानीय महिलाओं एवं ग्रामीणों से रूबरू होंगे।
कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठारी ने रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल होने पर सभी महिलाओं का आभार जताया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया। कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट ने किया।
कार्क्रम में रीप के माध्यम से मधु गंगा एवं जय दुर्गा स्वयं सहायता समूहों ने रिंगाल की राखियां सहित अन्य उत्पादों का स्टॉल भी लगाया था।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा नौटियाल, ऐश्वर्या रावत, राज्यमंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, ओएसडी मुख्यमंत्री दलवीर सिंह दानू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवाड़ी, पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, कुलदीप सिंह रावत, पंकज भट्ट ने भी रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल महिलाओं एवं जनता को संबोधित करते हुए राखी की शुभकामनाएं दी एवं सरकार द्वारा महिलाओं के हित चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, एसएसपी पौड़ी लोकेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, ऊखीमठ अनिल शुक्ला, सीओ प्रबोध घिल्डियाल, डीपीओ अखिलेश मिश्रा, मुख्य शिक्षा अधिकारी परमेंद्र सिंह बिष्ट, तहसीलदार ऊखीमठ प्रदीप नेगी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।May be an image of 2 people, temple and dais

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments