Friday, September 20, 2024
HomeStatesUttarakhandसुसाइड नोट लिखकर.....? फंदे पर लटक गया ट्रांसपोर्ट कंपनी का मैनेजर

सुसाइड नोट लिखकर…..? फंदे पर लटक गया ट्रांसपोर्ट कंपनी का मैनेजर

हल्द्वानी, शहर के यातायात नगर से आत्महत्या की खबर से सनसनी फैल गयी, मिली जानकारी के मुताबिक यातायात नगर स्थित एक कमरे में ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव कमरे की छत पर लग पंखे के कुंडे से लटका मिला है। शव के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है जिसमें उसने अपनी पत्नी व ससुराल पक्ष को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने शव का पंचनामा करवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा और वहां से शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष से पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यूपी के आजमगढ़ जिले के गनीपुर डबरहा निवासी 29 वर्षीय आकाश सिंह टीसीआई फ्राइट कंपनी में मैनेजर के पद पर तैनात था। कंपनी का एक ऑफिस यातायात नगर में हैं। वह यातायात नगर में कंपनी कार्यालय के नजदीक ही कमरा किराये पर लेकर रहता था। उसकी शादी आठ महीने पहले ही हुई थी।
सोमवार सुबह जब वह ऑफिस नहीं आया तो कंपनी का कर्मचारी रामवीर सिंह आकाश के कमरे में गया। रामवीर सिंह को आकाश का शव पंखे में लटका मिला। इस पर उसने टीपीनगर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। वहां से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की सूचना पर मृतक आकाश सिंह के परिजन देर रात हल्द्वानी पहुंचे।
पुलिस ने परिजनों के समक्ष शव का पंचनामा भर शव परिजनों को सौंप दिया। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि युवक के कमरे से सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में उसने अपनी आत्महत्या का कारण पत्नी और ससुराल पक्ष को बताया है। फिलहाल परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments