आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा गुरुपूर्णिमा के अवसर पर गढ़ी केंट में किया वृक्षारोपण

0
707

देहरादून,  गुरुप्रुणिमा के अवसर पर आर्ट आफ लिविंग ओएनजीसी सेंटर के द्वारा गढ़ी केंट में आई टी डी बी कैंपस के समीप वृक्षारोपण किया गया।इससे पूर्व आर्ट आफ लिविंग संस्था की वरिष्ठ शिक्षिका श्वेता गोलानी द्वारा गुरुपूजा कराई जिसमें 60 से ज्यादा ने वालंटियर्स ने संयुक्त रूप से गुरुपूजा की ओर सुदर्शनक्रिया की।

गुरु पूर्णिमा के अवसर वृक्षारोपण कार्यक्रम में 40 से ज्यादा पौधे जिसमें नीम, सहजन , आंवला आदि रोपे गर साथ ही इनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड की व्यवस्था की गई।
श्वेता गोलानी जी द्वारा गुरुपूर्णिमा के महत्व के बारे में भी अवगत कराया की
गुरु पूर्णिमा के दिन जो गुरुओं और शिक्षकों के सम्मान और कृतज्ञता के रूप में मनाया जाता हैlइस दिन को मनाने के कई तरीके हैं, जैसे कि अपने गुरु को धन्यवाद देना, उनके साथ समय बिताना, और उनके लिए कुछ विशेष करना।इसी विशेष महत्व को देखते हुए आज का वृक्षारोपण का आयोजन किया जिसमें आर्ट आफ लिविंग के स्वयं सेवको ने प्रतिभागिता की।

May be an image of 3 people and people performing martial arts