Monday, May 11, 2026
HomeStatesUttarakhandदिवंगत लोकगायक प्रहलाद मेहरा और नरेंद्र सिंह नेगी की अंतिम जुगलबंदी :...

दिवंगत लोकगायक प्रहलाद मेहरा और नरेंद्र सिंह नेगी की अंतिम जुगलबंदी : ‘पारवती को मेतूड़ा’ देसा गीत यू ट्यूब पर हुआ रिलीज

देहरादून, उत्तराखंड़ के सुप्रसिद्ध लोकगायक स्वर्गीय प्रहलाद मेहरा का अंतिम गीत यू ट्यूब पर रिलीज हो गया है। इस गीत को प्रहलाद ने लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के साथ स्वर दिए थे। गीत के साथ एक और मधुर याद भी जुड़ी है, वह यह है कि इस गीत को स्व. शेरदा अनपढ़ ने लिखा है। गीत को यू ट्यूब पर हाथों हाथ लिया जा रहा है और रिलीज होने के एक घंटे के भीतर ही 2 हजार व्यूज मिल चुके हैं। यह उत्तराखण्डी संगीत जगत में बहुत कम हुआ है जब गढ़वाल व कुमाऊँ के दो बड़े लोकगायक किसी गीत में एक साथ स्वर दे रहे हों, चांदनी एन्टरप्राइजेज के निर्माता नवीन टोलिया ने इस प्रकार की जुगलबंदी के लिए 2-3 साल योजना बनाई थी। जिसे लेकर दोनों लोकगायकों से बातचीत हुई और फिर शेरदा अनपढ़ द्वारा लिखे गये इस गीत को चुना गया। इस जुगलबंदी गीत को लेकर लोकगायक प्रहलाद मेहरा बहुत उत्साहित थे। रणजीत सिंह ने इस गीत का संगीत संयोजन किया है।
वीडियो में बालीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता हेमन्त पांडेय व उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध अभिनेता पन्नू गुसाई ने अभिनय किया है। वीडियो गीत का फिल्मांकन व निर्देशन गोविन्द नेगी ने किया है। गीत को आज मंगलवार शाम छह बजे यू ट्यूब पर रिलीज किया गया और शाम सात बजे एक घंटे के भीतर इस गीत को चांदनी इंटर प्राइजेज यू ट्यूब चैनल पर जारी किया गया है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments