हडको देहरादून की गृह पत्रिका देवालय पत्रिका को राजभाषा शील्ड

0
553

देहरादून, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति कार्य 2 के वर्ष 2022-23 में गृह पत्रिका हेतु हडको देहरादून को राजभाषा शील्ड से पुरुकृत किया ।यह प्रथम पुरुस्कार 72 कार्यालयों में श्रेष्ठ पत्रिका हेतु ओएनजीसी देहरादून की कार्यकारी निदेशक एवं अध्यक्ष नरकास आर एस नारायणी, छबिल कुमार मेहर उपनिदेशक राजभाषा भारत सरकार एवम सदस्य सचिव राजभाषा श्री चंदन सुशील साजन द्वारा हडको देहरादून के क्षेत्रीय प्रमुख संजय भार्गव ,राजभाषा नोडल अधिकारी अशोक लालवानी एवम नोडल सहायक बलराम सिंह चौहान द्वारा प्राप्त किया गया।
संजय भार्गव क्षेत्रीय प्रमुख द्वारा अवगत कराया की देवालय पत्रिका लगातार तीसरे वर्ष पुरुस्कृत किया गया है।