Tuesday, April 21, 2026
HomeTrending Nowरात्रिकालीन चेकिंग में 65 चालान, 24 वाहन सीज, सघन अभियान में जेसीबी-डम्पर...

रात्रिकालीन चेकिंग में 65 चालान, 24 वाहन सीज, सघन अभियान में जेसीबी-डम्पर सीज

देहरादून,  संभागीय परिवहन कार्यालय देहरादून द्वारा चलाए गए सघन रात्रिकालीन चेकिंग अभियान में 65 चालान काटे गए और 24 वाहनों को सीज किया गया। डा. अनीता चमोला (आरटीओ प्रवर्तन) के निर्देशन में यह अभियान सड़क सुरक्षा और अवैध परिवहन पर नियंत्रण के लिए संचालित हुआ।
    परिवहन कर अधिकारी अनुराधा पंत और मुकुल मारवाल के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम ने जेसीबी मशीन (सफेद नंबर प्लेट वाला निजी वाहन) को व्यावसायिक उपयोग में पकड़ा, जिसे तत्काल सीज किया गया। एक डम्पर में 13 टन तारकोल ओवरलोड, अन्य डम्पर बिना परमिट-टैक्स के, तथा भारी वाहनों (एचजीवी) में बिना टैक्स, ड्राइविंग लाइसेंस और दस्तावेजों के उल्लंघन पाए गए। हल्के माल वाहनों (एलजीवी) में भी ओवरलोडिंग, बिना टैक्स और प्रदूषण मानकों के उल्लंघन सामने आए।
आशारोड़ी के डायनामिक टास्क फोर्स कार्यालय पर सायंकालीन चेकिंग में तीन मोटरसाइकिलें बिना लाइसेंस, फिटनेस, प्रदूषण प्रमाणपत्र, ट्रिपल राइडिंग और हेलमेट के सीज की गईं। एक ई-ऑटो को अवैध माल ढुलाई करते पकड़ा गया।
परिवहन विभाग ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, दस्तावेज साथ रखें और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें। उल्लंघनों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस दो दिवसीय अभियान के दौरान निम्न प्रमुख अनियमितताएँ पाई गई :
•एक सफेद नंबर प्लेट (निजी) की जेसीबी मशीन को व्यावसायिक उपयोग में संचालित करते हुए पाया गया, जिसे तत्काल सीज़ किया गया।
•एक डम्पर में तारकोल (टार) का लगभग 13 टन ओवरलोड परिवहन करते हुए पकड़ा गया।
•अन्य डम्पर बिना परमिट एवं कर (टैक्स) के संचालित पाया गया।
•अन्य भारी वाहनों (एचजीवी) में बिना टैक्स, ड्राइविंग लाइसेंस एवं आवश्यक दस्तावेजों के संचालन जैसे उल्लंघन पाए गए।
•हल्के माल वाहनों (LGV) में बिना टैक्स, ओवरलोडिंग एवं प्रदूषण मानकों के उल्लंघन के मामले सामने आए।
    इसके अतिरिक्त, सायंकालीन चेकिंग के दौरान आशारोड़ी स्थित डायनामिक टास्क फोर्स कार्यालय पर :
•तीन मोटरसाइकिलों को बिना ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस, प्रदूषण प्रमाणपत्र, ट्रिपल राइडिंग एवं बिना हेलमेट जैसे उल्लंघनों के कारण सीज़ किया गया।
•ई-ऑटो (यात्री वाहन) को अवैध रूप से माल ढुलाई करते हुए पाया गया, जिसे तत्काल सीज़ किया गया।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments