हरिद्वार मनसा देवी में भगदड़ 6 लोगों की मौत कई लोग घायल

0
645

हरिद्वार ( कुलभूषण ) रविवार की सुबह नौ से साढे नौ बजे के बीच मनसा देवी मन्दिर सीढियों वाले रास्ते पर भगदड़ मचने के चलते छः लोगों के भगदड़ मे मारे जाने तथा कई लोगों के घायल हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही घायलों को तत्काल उपचार के लिये जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।जहां घायलो का उपचार किया जा रह है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच जिलाधिकारी व एस.एस.पी ने घायलो को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचा उपचार उपलब्ध कराया। जिला चिकित्सालय मे घटना की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा की यह दुखद घटना मौके पर भगदड़ मचने के चलते हुई। उन्होंने कहा की घटना की मजिस्ट्रेट जांच करायी जायेगी जिसके बाद ही घटना के सही कारण स्पष्ट हो पायेगा।जिलाधिकारी ने कहा की भगदड़ मे छः लोगों के मारे जाने की जानकारी है। शासन को घटना के बारे मे अवगत कराया गया है।हमारी प्राथमिकता घायलो का उपचार कराना है जिला चिकित्सालय मे घायलो का उपचार किया जा रहा है।कुछ घायलो को हाई सेंटर रेफर किया गया है। समाचार लिखे जाने तक जिला चिकित्सालय मे घायलो का उपचार जारी था।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला चिकित्सालय पहुंच महापौर किरण जैसल,नगर विधायक मदन कौशिक,भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने घायलो से मिलकर उनका हालचाल पूछा महापौर किरण जैसल ने कहा की वह भगदड़ मे मारे गये लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करती है।उन्होंने कहा की घायलो को उपचार उपलब्ध कराया जाना इस समय हमारी प्राथमिकता है वह लगातार जिला चिकित्सालय मे चिकित्सको की टीम के सम्पर्क मे है तथा घायलो का बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है।वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली मनोहर ने घटना की न्यायिक जांच कराने तथा मारे गये लोगों के परिजनों तथा घायलो को आर्थिक मदद अविलंब दिये जाने की मांग की। वहीं चिकित्सको की टीम लगातार घायलो के उपचार मे जुटी है।.

May be an image of 5 people, hospital, dais and text.

May be an image of 4 people, hospital and text

 

https://www.facebook.com/share/v/1FBzWD7FJJ/

May be an image of 3 people, hospital and text

सचिव आपदा प्रबंधन श्री विनोद कुमार सुमन ने जानकारी दी कि मनसा देवी, हरिद्वार उत्तराखण्ड में हुई घटना की जानकारी हेतु हेल्पलाइन नम्बर जारी किए गए हैं।

हेल्पलाइन नम्बरों की सूची:

1. जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, हरिद्वार:

01334-223999

9068197350

9528250926

2. राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र, देहरादून:

0135-2710334, 2710335

8218867005

9058441404

घटना में मृतक / घायलों के बारे में जानकारी हेतु उपरोक्त हेल्पलाइन नम्बरों पर संपर्क किया जा सकता है।