फुटबाल बालक में बीरपुर का सेमीफाइनल में प्रवेश
देहरादून , केंद्रीय विद्यालय संगठन की 53वी क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आज हरिद्वार, रायवाला रुड़की सहित राजधानी के 11 स्कूलों पर रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ जिसमें दो हजार से अधिक खिलाड़ी 20 से अधिक स्पर्धाओं में अपना अपना जौहर दिखाकर पदक जीतने का प्रयास करेंगे ! शुभारंभ अवसर पर देहरादून संभाग की उपायुक्त डॉ सुकृती रैवानी ने सभी प्रतिभागी बच्चों को क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पदक प्राप्त करने के लिये प्रेरित किया, उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ इन खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया आज बीरपुर में खेले उदघाटन सबजूनियर फुटबॉल मुकाबलों में केंद्रीय विद्यालय बीरपुर ने अपने दोनों मुकाबलों में केन्दीय विद्यालय रायवाला एवं केंद्रीय विद्यालय आईएमए को दो शून्य, दो शून्य के अंतर से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया टीम की और से आर्यन बिष्ट एवं समर्थ थापा ने पहले मुकाबले में गोल किये जबकि
दूसरे मुकाबले मे समर्थ थापा एवं सक्षम ने गोल मारकर बीरपुर को सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया ! अन्य मुकाबलों में एफ आर आई और ओएनजीसी एवं अप्पर कैम्प एवं ओएनजीसी का मुकाबला बराबरी पर रहा
प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तराखंड फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट ने किया, उन्होंने खिलाड़ियों को कहा यदि खेलों में अंतरास्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनानी है तो लगन के साथ अभ्यास करना होगा !
सहायक आयुक्त एवं खेल प्रभारी सुरजीत सिंह ने सभी से इस प्रतियोगिता को सफलता पूर्वक सम्पन्न करवाने का आह्वान किया उन्होंने कहा यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाले खिलाड़ियों का चयन करती है इसलिये इसका मापदंडों के अनुरूप सम्पन्न होना जरूरी है !
क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर खेल प्रभारी डी एम लखेड़ा, नबील अहमद, राजबीर सिंह , देवेंद्र सिंह ,प्रमोद थपलियाल,आरती उनियाल , सीमा श्रीवास्तव, गोरव कान्त , श्रेया , कादिर राना , दीपमाला, अनुज कुमार , हरेन्द्र मलिक दमयंती खनका, प्रीति यादव, हिमानी आदि शिक्षक उपस्थित थे !




