अखिल भारतीय केंद्रीय विद्यालय शिक्षक संघ का 25वाँ द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न

0
2270

डी. एम. लखेड़ा लगातार पांचवीं बार बने महासचिव, नबील अहमद को अध्यक्ष पद की कमान

देहरादून। अखिल भारतीय केंद्रीय विद्यालय शिक्षक संघ (उत्तराखंड) का 25वाँ द्विवार्षिक अधिवेशन देर रात देहरादून स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2, हाथीबड़कला में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अधिवेशन के दौरान संगठन की नई प्रांतीय कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से कराया गया।

संगठनात्मक कार्यों में दीर्घकालिक अनुभव, सक्रियता और शिक्षकों के हितों की सतत पैरवी को देखते हुए शिक्षकों ने डी. एम. लखेड़ा पर पुनः विश्वास जताते हुए उन्हें लगातार पांचवीं बार महासचिव चुना। वहीं, संघ के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नबील अहमद को सौंपी गई। नवगठित कार्यकारिणी से उम्मीद जताई गई है कि वह संगठन को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी तथा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु सरकार व प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करेगी।

नई कार्यकारिणी का विवरण

  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष: डी. पी. थपलियाल एवं निधि चंद

  • उपाध्यक्ष: नवीन चौधरी, गुमान सिंह, नवीन वडेरा, मंजीत सिंह एवं ए. पी. सिंह

  • सहायक महासचिव: ललित कुमार, उदय चौधरी, धीरेंद्र सिरोही, संजय शर्मा, रामचंद्र एवं कुलदीप

  • मुख्यालय सहायक महासचिव: बी. एस. भंडारी

  • संगठन सचिव: धर्मेंद्र सिंह

  • प्रेस एवं प्रकाशन सचिव: स्वीटी

  • जनसंपर्क सचिव: पूजा कुमारी

  • शैक्षणिक सचिव: आर. पी. त्रिपाठी

  • कल्याण सचिव: अंजू रावत

  • कोषाध्यक्ष: राजेंद्र एस. भंडारी

  • संयुक्त कोषाध्यक्ष: चरण सिंह

  • ऑडिटर: संजय पंत (ऑडिटर-1) एवं निखिल कुमार (ऑडिटर-2)

संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए चुनाव अधिकारी अधिवक्ता ए. एस. कपूर, केंद्रीय पर्यवेक्षक रुपेश कुमार सिंह एवं मुकेश त्रिपाठी की देखरेख और निगरानी में मतदान व घोषणा संपन्न हुई।

अधिवेशन के समापन पर नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे शिक्षकों के अधिकारों, कल्याण और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here