देहरादून: अखिल भारतीय केंद्रीय विद्यालय शिक्षक संघ (AIKVTA) का 25वां द्विवार्षिक अधिवेशन आगामी 11 अक्टूबर को केंद्रीय विद्यालय HBK 2, सर्वे ऑफ इंडिया परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस प्रांतीय सम्मेलन में उत्तराखंड भर के 47 केंद्रीय विद्यालयों के शिक्षक प्रतिनिधि शामिल होंगे और शिक्षकों से जुड़े विभिन्न शैक्षणिक व प्रशासनिक मुद्दों पर मंथन करेंगे।
संघ के उत्तराखंड प्रदेश महासचिव डी. एम. लखेड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिवेशन के दूसरे सत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले 15 शिक्षकों को शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘देवभूमि शिक्षक रत्न सम्मान 2026’ से अलंकृत किया जाएगा।
इसके साथ ही, कार्यक्रम के अंतिम चरण में केंद्रीय मुख्यालय से आए पर्यवेक्षक (Observer) की देखरेख में अगले दो वर्षों (2026-2028) के लिए संघ की नई प्रांतीय कार्यकारिणी का मनोनयन भी संपन्न किया जाएगा।




