Friday, April 19, 2024
HomeTrending Nowहॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया समेत 22 महिलाओं को मिलेगा इस बार तीलू...

हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया समेत 22 महिलाओं को मिलेगा इस बार तीलू रौतेली पुरस्‍कार

देहरादून, प्रदेश सरकार ने तीलू रौतेली पुरस्कार की लिस्ट जारी कर दी, टोक्‍यो ओलिंपिक में भारतीय हॉकी की टीम में अपने दमदार गोल से बेहतर प्रदर्शन करने वाली हरिद्वार निवासी वंदना कटारिया को तीलू रौतेली सम्‍मान मिलेगा। इसके अलावा विभिन्‍न क्षेत्रों में उल्‍लेखनीय कार्य के लिए 21 महिलाओं को भी यह पुरस्‍कार प्रदान किया जाएगा।

महिला सशक्‍तीकरण एवं बाल विकास की ओर से हर वर्ष बेहतर कार्य करने के लिए यह पुरस्‍कार प्रदान किया जाता है। इस बार आठ अगस्‍त को सर्वे चौक स्थित आइआरडीटी सभागार में वंदना कटारिया समेत 22 को यह पुरस्‍कार मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी के हाथों प्रदान किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने तीतू रौतेली के लिए चयनित की सूची जारी कर दी है।

वंदना कटारिया को 25 लाख रुपए दिये जाने की घोषणा की मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हाॅकी टीम की खिलाङी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपए दिये जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा  हमें गर्व है कि टोक्यो ओलिंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन में उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया का शानदार योगदान रहा है।  शीघ्र ही हमारे राज्य में एक नई एवं आकर्षक खेल नीति लागू की जाएगी। इस नीति में विशेष रूप से हमारे युवाओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा का विकास करने हेतु उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान होगा। हमारा प्रयास होगा कि प्रदेश के कोने कोने में वंदना जैसी प्रतिभा के द्वीप प्रज्ज्वलित हों!

 

इन्हें मिलेगा तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार

खेल :- वंदना कटारिया (हरिद्वार), रुचि कालाकोटी (बागेश्वर), कनिका भंडारी। पर्वतारोहण :- रीना रावत (उत्तरकाशी), शिक्षा व महिला जागरूकता :- डा राजकुमारी भंडारी चौहान (देहरादून), महिला स्वयं सहायता समूह:- श्यामा देवी (देहरादून), सामाजिक कार्य :- अनुराधा वालिया (देहरादून), उमा जोशी (ऊधमसिंहनगर), दीपिका बोहरा, दीपिका चुफाल (पिथौरागढ़), रेनू गड़कोटी (चम्पावत), शिक्षा, अनुसंधान व विकास :- डा कंचन नेगी (देहरादून), कोविड संबंधी कार्य:-चंद्रकला तिवाड़ी (चमोली), पार्वती किरोला (नैनीताल), कोरोना योद्धा बबीता पुनेठा (पिथौरागढ़), महिला स्वास्थ्य एवं पोषण :- नमिता गुप्ता (ऊधमसिंहनगर), गैर सरकारी संगठन : -बिंदुवासिनी (ऊधसिंहनगर), स्वरोजगार :- ममता मेहता (बागेश्वर), अंजना रावत (पौड़ी), भावना शर्मा (अल्मोड़ा), बालिका शिक्षा :- रेखा जोशी (पिथौरागढ़), कठिन परिस्थितियों में जीवनयापन :-पूनम डोभाल (टिहरी)।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments