Sunday, May 5, 2024
HomeStatesUttarakhandप्रदेश के 17 शिक्षकों का 'शैलेश मटियानी पुरस्कार' के लिए हुआ चयन

प्रदेश के 17 शिक्षकों का ‘शैलेश मटियानी पुरस्कार’ के लिए हुआ चयन

देहरादून, प्रदेश सरकार ने शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार का ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा है कि प्रदेश सरकार ने इसके लिए 17 शिक्षकों का चयन किया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य के 17 शिक्षकों को शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए वर्ष 2022-23 के राज्य स्तरीय शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। इनमें छह शिक्षिकाएं हैं। प्रारंभिक से दस, माध्यमिक से छह शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह पुरस्कार मिलेगा।

सम्मानित होने वाले शिक्षक :

प्राथमिक शिक्षा में पौड़ी जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटलमंडा की प्रधानाध्यापक आशा बुड़ाकोटी

उत्तरकाशी के प्राथमिक विद्यालय बड़ेथी के प्रधानाध्यापक संजय कुमार कुकसाल,

देहरादून जिले के जूनियर हाईस्कूल डोईवाला के सहायक अध्यापक ऊषा गौड़,

हरिद्वार जिले के जूनियर हाईस्कूल रोशनाबाद के प्रधानाध्यापक संजय कुमार,

टिहरी जिले के प्राथमिक विद्यालय उलाणा के प्रधानाध्यापक उत्तम सिंह राणा,

चंपावत जिले के जूनियर हाईस्कूल बिसारी के सहायक अध्यापक रवीश चंद पचौली

बागेश्वर जिले के जूनियर हाईस्कूल पिंगलौ के सहायक अध्यापक सुरेश चंद्र सती

पिथौरागढ़ जिले के प्राथमिक विद्यालय भट्टी गांव के प्रधानाध्यापक गंगा आर्या

अल्मोड़ा जिले के जूनियर हाईस्कूल पौड़ा कोठार के सहायक अध्यापक यशोदा कांडपाल

नैनीताल जिले के प्राथमिक विद्यालय धुलई के प्रधानाध्यापक डॉ.आशा बिष्ट

माध्यमिक स्तर पर उत्तरकाशी जिले में इंटर कालेज कीर्ति के लोकेंद्रपाल सिंह,

देहरादून जिले के जीआईसी क्वानू के प्रवक्ता संजय कुमार मौर्य
पिथौरागढ़ जिले के जीआईसी बड़ावे की सहायक अध्यापिका दमयंती,
बागेश्वर जिले के जीआईसी कांडा के प्रवक्ता त्रिभुवन चंद

अल्मोड़ा जिले के जीआईसी रयालीधार के प्रवक्ता प्रभाकर जोशी

ऊधमसिंह नगर जिले के राजकीय गांधी नवोदय विद्यालय खटीमा के प्रवक्ता निर्मल कुमार

प्रशिक्षण संस्थान से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बागेश्वर के प्रवक्ता शैलेंद्र सिंह धपोला

 

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राउण्ड जीरो से लिया जाएगा फीडबैक

देहरादून, अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश भर में महिला सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड महिलाओं की सुरक्षा व उन्हें अनुकूल माहौल प्रदान करने के लिए चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं- महिला हेल्पडेस्क, मिशन गौरा शक्ति, उत्तराखण्ड पुलिस एप का ग्राउण्ड जीरो फीडबैक लेने का निर्णय लिया गया, जिससे यह पता चले कि जमीनी स्तर पर यह योजनाएं कितनी प्रभावशाली हैं।

इसके अन्तर्गत आज देहरादून की विभिन्न विश्वविद्यालयों (ग्राफिक एरा, दून विश्वविद्यालय व डीआईटी) की छात्राओं (26) को उनके अध्यापकों सहित पुलिस मुख्यालय बुलाया गया और उन्हें उपरोक्त योजनाओं एवं सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। जिसके उपरान्त उन्हें ग्राउण्ड जीरो से फीडबैक लेने हेतु अलग-अलग पुलिस थानों में भेजा गया।

पुलिस थानों के भ्रमण के दौरान ये छात्राएं थानों में नवगठित महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली, गौरा शक्ति मॉड्यूल और उत्तराखण्ड पुलिस एप से प्राप्त शिकायतों पर कार्यवाही की प्रक्रिया, महिला आगन्तुकों के साथ व्यवहार, महिला सम्बन्धी शिकायतों पर कार्यवाही की प्रक्रिया, थानों में तैनात महिला कर्मियों का वर्क रूटीन एवं उनकी कार्यप्रणाली सहित अन्य विषयों के बारे में जमीनी स्तर की जानकारी लेंगी।

पुलिस थानों के भ्रमण के उपरान्त इन छात्राओं द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की इन सभी योजनाओं एवं सुविधाओं के सम्बन्ध में प्रस्तुतिकरण के माध्यम से ग्राउण्ड जीरो से फीडबैक लिया जाएगा। फीडबैक के आधार पर इनमें जो भी सुधारात्मक परिवर्तन लाने होंगे उन पर विचार किया जाएगा।

 

भारतीय सेना द्वारा ग्राम पंचायतों के पेयजल आपूर्ति के उदगम स्थलों को प्रदूषित किए जाने पर पंचायत प्रतिनिधियों जतायी आपत्ति

मुनस्यारी, चीन सीमा से लगे ग्राम पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधियों ने उच्च हिमालय क्षेत्र के बलाती फार्म में भारतीय सेना द्वारा 17 ग्राम पंचायतों के पेयजल आपूर्ति के उदगम स्थलों को प्रदूषित किए जाने पर गंभीर आपत्ति जताई। कहा कि प्रशासन यहां से सेना को दूसरे क्षेत्र में शिफ्ट करे अन्यथा जनता सेना के खिलाफ आंदोलन करेगी, जो सीमा क्षेत्र के अच्छा संकेत नहीं है।
कोविड काल का लाभ उठाते हुए प्रशासन ने भारतीय सेना को उद्यान विभाग की उपजाऊ भूमि गुपचुप तरीके से आवंटित कर दिया। इस पर तत्कालीन उपजिलाधिकारी ने 2019 में पंचायत प्रतिनिधियों की आपत्ति के बाद रोक लगा दी थी।
कोविड का संक्रमण बढ़ते ही सेना ने इस क्षेत्र में अनाप शनाप निर्माण कर दिया है।
क्षेत्र के 17 ग्राम पंचायतों की 20 हजार की आबादी इस क्षेत्र से निकलने वाले पानी को पीकर प्यास बुझती है।
सेना ने शौचालय के पिट पेयजल के उदगम स्थलों के निकट बनाकर पानी को प्रदूषित दिया है। इस क्षेत्र को स्थानीय लोगों ने प्रदूषण मुक्त रखा हुआ था, आज भारतीय सेना ने इस क्षेत्र को कूड़ा करकट का क्षेत्र बना दिया है।
स्वच्छ पानी एवं हवा के रूप में पहचान रखने वाले हिमनगरी को इस तरह से बर्बाद किया जा रहा है। पीनें का पानी गन्दा होने से इस क्षेत्र में बिमारियों के फैलने की भी शंका पैदा हो रही है।
जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने बताया कि शनिवार को वे पिथौरागढ़ जाकर जिला अधिकारी से मुलाकात कर यथा स्थिति की जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि तीन साल से हम भारतीय सेना को यहां से शिफ्ट करने की मांग करते थक गए है। उन्होंने कहा कि अब इस मुद्दे पर निर्णायक आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम नहीं चाहते हैं कि भारतीय सेना के खिलाफ जनता आंदोलन करें। इसलिए प्रशासन तथा सरकार को हस्तक्षेप कर मामला सुलझाना चाहिए।

 

पालिका अध्यक्ष ने साधा विरोधियों पर निशाना, पूर्व पालिकाध्यक्ष मल्ल पर लगायी आरोपों की झड़ी

 

(मनीष गंगोली)

मसूरी, नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने प्रेस वार्ता कर पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल के आरोपो पर आश्चर्य व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने गत दस साल में क्या किया पहले वह अपने गिरेबान में झांके | उन्होंने चुनौती दी कि वह बतायें कि उनके कार्यकाल में एक भी स्थान पर पालिका की भूमि पर खोखा बना हो, उन्होंने जो भी आवंटन किया या वेंडर जोन बनाये उनकी बाकायदा शासन से अनुमति ली गई और बोर्ड में प्रस्ताव पास किए गये, अगर एक भी स्थान पर पालिका की भूमि पर कब्जा साबित करें तो वह स्तीफा दे देंगे | जबकि उन्होंने पालिका की भूमि पर होटल बनाया व माउंटरोज पर एक आवासीय परिसर पर कब्जा कर रखा है |
पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत में पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन मल्ल पर आरोपों की झड़ी लगायी, उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में जो भी सरकारी भूमि पर कार्य किया गया उसकी बाकायदा शासन से अनुमति ली गई व उसके बाद कार्य किए गये।
जबकि पूर्व पालिकाध्यक्ष ने अपने दस साल के कार्यकाल में नाले खाले पर ही ध्यान दिया। उन्होंने पालिका की जमीनों को खुर्दबुर्द किया है। उन्होंने कहा कि कंपनी बाग व एक्वेरियम 15 सालों के लिए बेचा वहीं पालिका ने आईडीएच में जो भूमि मजदूरों के आवास के लिए दी है, उसका बोर्ड में प्रस्ताव पास किया गया और उसका प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया |

 

भाजपा को त्रिपुरा में पूर्ण बहुमत मिलने पर कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

 

मसूरी, भारतीय जनता पार्टी ने त्रिपुरा में पूर्ण बहुमत के साथ जीत हासिल की है जिसके बाद भाजपा मंडल मसूरी में खुशी की लहर है | भाजपा मंडल मसूरी ने त्रिपुरा में भाजपा की जीत के उपलक्ष में मसूरी भगत सिंह चौक पर भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों के साथ आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया है |
मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा करने के बाद भी नार्थ ईस्ट में कांग्रेस का ग्राफ घटा है, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी त्रिपुरा के साथ-साथ दूसरे राज्य में भी सरकार बनाने जा रही है इससे साफ जाहिर हो रहा है कि भारत जोड़ो यात्रा का नॉर्थ पर कोई असर नहीं पड़ा जिसकी खुशी में आज भाजपा मंडल द्वारा आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया जा रहा है |
वहीं महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी काम करती आ रही है और करती रहेगी, जिसकी जनता सराहना करती है और इसका असर त्रिपुरा में देखा गया है और भाजपा ने त्रिपुरा में भारी जीत हासिल की है |

 

आगामी त्यौहारों के मद्देनजर खाद्य संरक्षा विभाग कर रहा छापेमारी, अभी तक 33 जगहों से लिये गये सैंपल

(शहजाद अली)

हरिद्वार, जिले के खाद्य संरक्षण अधिकारी आर एस पाल ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा की जा रही मिलावटी सामान पर छापेमारी और सैंपल को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि आगामी होली पर्व को लेकर विभाग द्वारा जनपद हरिद्वार के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर सैंपल लेने के लिए कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा है, जिसके चलते अभी तक 33 जगहों से सैंपल लिए जा चुके हैं | उन्होंने बताया कि चाहे वह मिठाई की दुकान हो या खाद्य सामग्री की दुकान, हर जगहों से सैंपल लिए जा रहे हैं |
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य सुरक्षा आयोग के द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार यह कार्यवाही की जा रही है और इस कार्यवाही के दौरान अगर कोई दोषी पाया जाता है तो अपर जिला अधिकारी के यहां पर वाद दायर किया जाएगा साथ ही सैंपल में फेल हुई सामग्री को भी नष्ट किया जाएगा | आपको बताते चलें कि इस वक्त आगामी त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग पूरी तरह से सतर्क नजर आ रहा है जिसके चलते जनपद में लगातार छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है और खाद्य सामग्री के सैंपल चेकिंग के लिए लैब भेजे जा रहे हैं, खाद्य सुरक्षा विभाग के द्वारा खाद्य सामग्री बेचने वाले व्यापारियों को भी सख्त दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं अगर कोई भी व्यक्ति मिलावटी खाद्य सामग्री बेचते हुए पाया जाएगा तो उस पर वैधानिक कार्यवाही को अमल में लाया जाएगा।

 

ब्लॉक बहादराबाद में उप ग्राम प्रधानों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

(शहजाद अली)

हरिद्वार, बहादराबाद के सभागार में आज नव निर्वाचित उप ग्राम प्रधानों को खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई इस अवसर पर खंड विकास से चुने गए 60 उप ग्राम प्रधान उपस्थित रहे | जबकि खंड विकास में कुल 80 उप ग्राम प्रधान हैं। विकास खंड अधिकारी ने बताया कि जो चुने हुए 19 उप ग्राम प्रधान आज उपस्थित नहीं हुए हैं उन्हें वर्चुअल माध्यम से शपथ दिलाई जाएगी।
खंड विकास अधिकारी ने उपस्थित उप ग्राम प्रधानों से कहा कि वे अपनी अपनी ग्राम पंचायतों में अपने ग्राम प्रधानों के साथ मिल कार ग्राम पंचायतों की समस्याओ के लिए जुट जाए,और किसी समस्या के लिए वे खुद खंड विकास कार्यालय में उपस्थित होकर उनका समाधान निकाल सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments