देहरादून, उत्तराखंड़ में कोरोना संक्रमण से आज थोड़ी राहत मिली है, पिछले दो तीन दिन से प्रदेश में लगातार कोरोना का कहर कम हो रहा है, उत्तराखंड में आज 161 नए कोरोना के मामले आए सामने केवल दो मरीजों की हुई मौत प्रदेश में आज 89 मरीज हुए ठीक प्रदेश में एक्टिव केस 6275 रह गए हैं |
जिलों की अगर बात करें तो अल्मोड़ा में 19 बागेश्वर में 7 चमोली में 1 चंपावत में चार देहरादून में 53 हरिद्वार में 20 पौड़ी गढ़वाल में ग्यारा पिथौरागढ़ में 11 रुद्रप्रयाग में एक उधम सिंह नगर में 14 और उत्तरकाशी में 20 मामले सामने आये |
वीआइपी वोटर्स ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए किया मताधिकार
देहरादून, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए वीआइपी वोटर्स ने भी लोकतंत्र की मजबूती के लिए मताधिकार का प्रयोग किया। साथ ही आम जनता से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने विधानसभा क्षेत्र खटीमा में मां विशना देवी और पत्नी गीता धामी के साथ आदर्श विद्यालय नगरा तराई बूथ पर मतदान किया।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और भाजपा प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी ने अपने विधानसभा क्षेत्र खटीमा में अपनी मां विशना देवी और पत्नी गीता धामी के साथ आदर्श विद्यालय नगरा तराई बूथ पर मतदान किया।
सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने देहरादून के हाथी बड़कला केंद्रीय विद्यालय में अपनी बेटी के साथ मताधिकार का प्रयोग किया।
चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सतपाल महाराज ने सुबह आठ बजे 8:00 बजे राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सेडियाखाल स्थित बूथ संख्या-56 पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद उनके बडे़ पुत्र श्रद्धेय रावत और छोटे पुत्र सुयश रावत ने भी मतदान किया, उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री के चेहरे कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल ने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने उत्तरकाशी जिले के बूथ नंबर- 78 जोशियाड़ा में मतदान किया। योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने भी
ने कनखल दादू बाग स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला।




