देहरादून, हडको द्वारा श्री केदारनाथ धाम में पुननिर्माण कार्यों हेतु सीएसआर योजना के अंतर्गत रू 10.93 करोड़ स्वीकृत किया है जिसमें सामुदायिक शौचालय एवम पर्यटक सुविधा भावना का निर्माण प्रस्तावित है ।
इस योजना के निर्माण हेतु
हडको एवम श्री केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के साथ स्वीकृति सहसमझौता पर हडको देहरादून कार्यालय में हस्ताक्षर किए। हडको की और से क्षेत्रीय प्रमुख संजय भार्गव व श्री केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से श्री सतीश बहुगुणा, विशेष कार्याधिकारी द्वारा हस्ताक्षर किए गए।
क्षेत्रीय प्रमुख संजय भार्गव द्वारा बताया गया हडको जब सीएसआर के अंतर्गत स्वीकृत योजना अगले दो वर्ष में निर्मित की जाएगी। इस अवसर पर हडको से प्रबंधक विधि शंकर चौधरी एवम प्रबंधक परियोजना विवेक प्रधान उपस्थित रहे।




