देहरादून, उत्तराखंड़ शासन में अपर सचिव हरक सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।
दून के निरंजनपुर स्थित आवास में रविवार की सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। हरक सिंह बीते कई साल से कैंसर से जूझ रहे थे। मूल रूप से चमोली जिले के निवासी हरक सिंह 52 साल के थे वे अपने पीछे पत्नी,पुत्र व पुत्री को छोड़ गए। खुश मिजाज और मिलनसार अधिकारी हरक सिंह ने अपर आयुक्त गढ़वाल समेत कई जिम्मेदारी संभाली।
दिल्ली व मुंबई में इलाज के बाद उनकी सेहत सुधरी भी। लेकिन फिर से नौकरी जॉइन करने के बाद वे फिर से बीमार पड़ गए। उनके निधन पर सीएम धामी समेत अधिकारी-कर्मचारी संघ ने दुख जताया।




