(कुलभूषण) हरिद्वार, मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं ने हरकी पौडी सहित नगर के विभिन्न गंगा घाटों टर आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया, बडे़ सवेरे से ही हरकी पौडी व अन्य घाटों पर लोग गंगा में स्नान करने के लिये पहुँचने लगे थे।उन्होंने गंगा में स्नान कर दान कर व गंगा पूजन किया। इस मौके पर गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा ने सपत्नीक गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर श्रद्धालुओं व विश्व कल्याण की कामना की। उन्होंने बताया की आस्था के इस पर्व पर लगभग चार लाख श्रद्धालुओ ने गंगा में स्नान किया।
मकर संक्रांति स्नान पर्व पर धर्मनगरी हरिद्वार सहित उत्तराखंड़ के समस्त गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने गंगा के घाट पर हर हर गंगे और जय मां गंगे के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं पुण्य की डुबकी लगायी । स्नान ध्यान और गंगा पूजन के बाद तिल गुड़ वस्त्र इत्यादि का दान भी किया। मकर संक्रांति पर रविवार सुबह से गंगा स्नान के लिए हर की पैड़ी गंगा घाट सहित सभी गंगा घाटों पर श्रद्धालु जुटे हैं।
वहीं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कसी हुई है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद बनाने के लिए मेला क्षेत्र को सात जोन व 17 सेक्टरों में बांटा गया था। एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि सीओ सिटी, शहर कोतवाल, हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी व सिटी के सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र में गहनता से भ्रमण करते हुए सांप्रदायिक सौहार्द, कानून व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था व डायवर्जन आदि की व्यवस्था बनाये हुये थे।




