देवेन्द्र चमोली
रुद्रप्रयाग – जनपद में मानव बन्यजीव संघर्ष की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। आये दिन बन्यजीव के हमले की घटना आम होती जा रही। गुलदार, भालू व बंदरों के आंतक की घटनाओं से लोगों सहमें हुते है। ताज़ा घटनाक्रम बचणस्यूं छैत्र का है। जहां एक अधेड़ को भालू ने हमला कर घायल कर दिया। लहूलुहान ग्रामीण को उपचार के लिये वेस अस्पताल श्रीकोट लाया गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार आज आज बचणस्यूं छैत्र के ग्राम चौथला निवासी गिरीश चंद्र मलाशी पुत्र स्व. दिनेश मलाशी घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार हेतु बेस अस्पताल श्रीकोट ले जाया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है। गिरीश मलाशी रासन डीलर भी है। बन विभाग के अधिकारियों के अनुसार घायल ग्रामीण की स्थिति सामान्य है तथा घटना के बाद वन विभाग की रैपिड रिस्पॉन्स टीम (RRT) द्वारा संवेदनशील क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है तथा स्थानीय ग्रामीणों को सतर्क और जागरूक किया जा रहा है। साथ ही भालू की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कैमरा ट्रैप और ड्रोन की सहायता से चिन्हीकरण किया जा रहा है।
बता दें कि कुछ दिन पूर्व बसुकेदार तहसील अंतर्गत महिला पर गुलदार ने हमला किया था साथ ही जनपद में बंदरों व भालू के आंतक की भी कई घटनाएं सामने आई है। बन्य जीवों द्वारा लगातार हो रहे हमलों से लोगों चिंतित है व बन विभाग से बन्यजीवों से सुरक्षा की गुहार लगा रहे है।


Recent Comments