Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorizedब्रैकिंग : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से यूकाडा के...

ब्रैकिंग : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से यूकाडा के वित्त नियंत्रक की मौत

रुद्रप्रयाग, केदारनाथ धाम से एक दुर्घटना की खबर है, यहां हेली कॉप्टर से हुआ बड़ा हादसा, हेलीपैड पर निरीक्षण के लिए गए यूकाडा के वित्त नियंत्रक की हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक केदारनाथ धाम में हेलीपैड पर हेली से उतरते हुए यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी हादसे का शिकार हो गए। हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रविवार दोपहर में हुआ। हेलीकॉप्टर के पंखे से टकराकर यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी केदारनाथ हेलीपैड निरीक्षण के लिए गए थे और हेलीकॉप्टर से उतर रहे थे। रुद्रप्रयाग एसपी ने हादसे की पुष्टि की है।

एसडीआरएफ के अधिकारी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments