Thursday, August 13, 2026
HomeTrending Nowबुजुर्ग महिला पर गुलदार का हमला, मौके पर ही मौत

बुजुर्ग महिला पर गुलदार का हमला, मौके पर ही मौत

पौड़ी गढ़वाल। जिले में वन्यजीवों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती 5 दिसंबर 2025, शाम लगभग 5:30 बजे एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई, जब ग्राम शेरो बगड़, सैंधीखाल (थाना लैंसडाउन) में घर के बाहर आंगन में बैठी 60 वर्षीय उर्मिला देवी पत्नी राजेंद्र सिंह पर अचानक गुलदार ने हमला कर दिया। हमले के बाद गुलदार उन्हें झाड़ियों में खींचकर ले गया, जहां उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई और ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर एकत्र हो गए।

 

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई, साथ ही लैंसडाउन विधायक दिलीप सिंह रावत भी गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है और लोगों ने वन विभाग पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments