ऋषिकेश, ॠषिकेश बद्रीनाथ हाईवे पर एक बस दुर्घटना होने से बाल बाल बच गयी, मिली जानकारी के मुताबिक कौडियाला के समीप महादेव चट्टी ढलान पर हिमगिरि एक्सप्रेस का ड्राईवर बस की गति पर नियंत्रण खो बैठा या हो सकता है ब्रेक फेल हो गये हों। इस दौरान
ऋषिकेश की ओर से आ रहे एक ट्रौला इस बस के लिए भगवान बनकर आया। बस वाले ने सवारियों से भरी बस का रूख पहाड़ी की तरफ कर दिया और बस ट्रक का सहारा लेते हुए रूक गयी और पलटने से भी बच गयी। कुल मिलाकर ट्रक की वजह से एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गयी |




