(देवेंन्द्र चमोली)
रुद्रप्रयाग- न्याय पंचायत सारी के मदोला गांव में ग्रामीण कृषकों एंव बौंसारी वाटरसेड फांउडेशन से जुडी महिलाओं को नावार्ड की योजनाओं से जोडने हेतु एफपीओ गठन पर चर्चा हुई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नावार्ड के जिला विकास प्रबंधक श्रेयांश जोशी ने ग्रामीणों को नावार्ड के बारे में जानकारी दी।
एसएनडीएमएस संस्था की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से कृषक एवं महिलाएं उपस्थित रही। जलागम समिति मदोला की अध्यक्ष सरिता देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बौंसारी वाटर शेड फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक वरिष्ठ पत्रकार रमेश पहाडी ने अतिथियों का स्वागत करते हुये कृषि एंव ग्रामीण विकास में नावार्ड की भूमिका पर प्रकाश डाला।
एसएनडीएमएस संस्थां के सुभाष पुरोहित ने बौंसारी वाटर शेड फाउंडेशन से जुडी महिलाओं से एफपीओ गठन करने की बात कही जिससे नावार्ड की योजनाओं का लाभ ग्रामीण विकास व कृषकों के आर्थिक उन्नयन में मिल सके। बीरेन्द्र कुमार ने योजनाओं से जुडे अपने अनुभव ग्रामीणों से साझा किये। उपस्थित महिलाओं ने अपने अपने छैत्र में कृषि उत्पादन, दुग्ध उत्पादन, व अन्य ग्रामोद्योग से सम्बंधित जानकारी उपलब्ध कराई व उनके सामने आ रही समस्याओं से भी अवगत कराया।
इस अलसर पर मत्स्य पालक फूलचंद लाल, बौंसारी वाटरशेड फाउंडेशन से जुडी, आगर, कुरझण, क्वीली, कोठगी, भटवाडी व मदोला की महिलाओं सहित अन्य ग्रामीण कृषक मौजूद थे।




