Thursday, June 4, 2026
HomeTrending Nowडिजिटल तकनीक से 75 लाख से अधिक दर्शकों तक पहली बार पहुंचेगी...

डिजिटल तकनीक से 75 लाख से अधिक दर्शकों तक पहली बार पहुंचेगी भव्य रामलीला : अभिनव थापर

“वर्ष1952 से अब तक के इतिहास समेटे भव्य रामलीला महोत्सव 2025 की पुस्तिका का विमोचन’

देहरादून, श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी इस वर्ष भी रामलीला महोत्सव 2025 का मंचन शारदीय नवरात्रों में 22 से 03 अक्टूबर 2025 तक करेगी। समिति ने उत्तराखंड़ की प्राचीन व गढ़वाल की ऐतिहासिक राजधानी – पुरानी टिहरी की 1952 से होने वाली प्राचीन रामलीला को टिहरी के जलमग्न होने के बाद देहरादून में पुर्नजीवित करने का संकल्प लिया है और इस हेतु इस वर्ष दून के श्री गुरुनानक मैदान, रेसकोर्स में यह भव्य आयोजन किया जायेगा।
स्थानीय प्रेस क्लब में पत्रकारों से रूबरू होते हुये समिति के अध्यक्ष अभिनव थापर ने इस मौके पर उत्तराखंड़ की ऐतिहासिक धरोहर 1952 से आज तक का इतिहास समेटे “भव्य रामलीला महोत्सव 2025″ का स्मारिका पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।
विमोचन रामलीला समिति के संरक्षक मंडल के सदस्य, 1961 से रामलीला के वरिष्ठतम कलाकार व रिकॉर्ड 50 वर्षों बाद रामलीला में 2023 में किरदार निभाने वाले श्री बछेंद्र कुमार पांडेय जी ने किया।
इस अवसर पर श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून ” के अध्यक्ष अभिनव थापर ने कहा की उत्तराखंड़ की प्राचीन व गढ़वाल की ऐतेहासिक राजधानी रामलीला 1952 से पुरानी टिहरी की रामलीला को टिहरी के जलमग्र होने के बाद देहरादून में हमने इसको भव्य रूप से पुनर्जीवित किया । वर्ष 2024 में आयोजित भव्य रामलीला को विभिन्न माध्यमों से 55 लाख से अधिक दर्शकों ने देखा। विशेष आकर्षण के रूप में इस वर्ष उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार लेजर और साउंड शो का प्रसारण किया जाएगा, जिससे गढ़वाल के इतिहास को भव्य रूप से पुनर्जीवित करने का मौका मिलेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए मनोरंजन से अपने इतिहास और सनातन धर्म की परंपराओं के साथ जुड़ने का अवसर भी मिलेगा।
थापर ने कहा कि इस बार रामलीला महोत्सव में रामलीला मंचन के साथ उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर का भी समागम होगा जिसमें प्रदेश के कोने कोने से कलाकार अपनी कला की छटा भी बिखेरेंगे।
पत्रकार वार्ता में संरक्षक बछेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि इस बार रामलीला में विशेष आकर्षण के रूप में भजन संध्या व उत्तराखंड के पारंपरिक संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। इस वर्ष रामलीला मंचन के साथ 19 सिंतम्बर से भव्य मेला , 20 सिंतम्बर को घन्टा घर से मैदान तक भव्य कलश यात्रा व 2 अक्टूबर को रावण, कुम्भकर्ण, मेघनाथ व लंका के पारंपरिक पुतला दहन का विशेष कार्यक्रम किया जाएगा ।
उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार डिजिटल लाइव टेलीकास्ट सिस्टम से रामलीला मंचन का प्रसारण को 75 लाख से अधिक दर्शकों द्वारा देखा जाएगा। तकनीक में डिजिटल स्क्रीन व अन्य डिजिटल टेक्नालाॕजी के माध्यम से मंचन की व्यवस्था की जाएंगी। कलाकारों में मूलरूप से देहरादून के साथ टिहरी, भटवाड़ी, उत्तरकाशी, ऋषिकेश आदि कई प्रसिद्ध रामलीलाओं के अनुभव के पात्र निभाएंगे और साथ ही गढ़वाली फिल्मों की प्रसिद्ध गायिकाऐं ” रेशमी रुमाला ” फेम बबली सकलानी, ” बिचला गाउं की दिचला ” कंचन भंडारी, “कान्हा रे कान्हा” फेम पूनम सकलानी जैसे प्रसिद्ध कलाकार भी इस रामलीला में अभिनय करेंगे।
भव्य रामलीला का प्रसारण गढ़वाल, कुमाऊँ व उत्तराखंड से बाहर के क्षेत्र में विभिन्न डिजिटल माध्यम से 75 लाख से अधिक दर्शकों तक पहुंचाया जायेगा। इस रामलीला में चौपाई, कथा, संवाद,मंचन आदि सब गढ़वाल की 1952 से चली आ रही प्रसिद्ध व प्राचीन रामलीला के जैसा ही होगा, जिससे गढ़वाल के लोगों का अपनत्व देहरादून में भी जुड़ा रहे।
प्रेस वार्ता में अध्यक्ष अभिनव थापर, सचिव अमित पंत, नई टिहरी रामलीला समिति के अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, गिरीश पैन्यूली, दुर्गा भट्ट, अजय पैन्यूली, शशि पैन्यूली, पूनम सकलानी, कंचन भंडारी, गंगा डोगरा, अमित बहुगुणा, तपेंद्र चौहान, शिवम गिरी, आदि ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments