जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण

0
494

(के एस बिष्ट) देहरादून, संविधान निर्माता बाबा साहेब भारत रत्न डाक्टर भीम राव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर आज प्रदेश कांग्रेस के दर्जनों नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में घंटाघर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब भारत रत्न डाक्टर भीम राव अंबेडकर ने भारत को एक ऐसा पवित्र ग्रंथ संविधान के रूप में दिया है जिसे भारत के सभी एक सौ चालीस करोड़ लोग मानते हैं ।

उन्होंने कहा कि भारत एक बहु धर्मी बहु भाषाएं बहु संस्कृति अलग अलग खान पान अलग अलग रंग रूप वाला देश है और ऐसी विषम परिस्थितियों वाले देश के सारे जनमानस को एक सूत्र में पिरो के रखने वाला संविधान संविधान निर्माता बाबा साहेब भारत रत्न डाक्टर भीम राव अंबेडकर जैसे विलक्षण गुण वाले व्यक्ति ही बना सकते थे।

इस अवसर पर धस्माना ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब भारत रत्न डाक्टर भीम राव अंबेडकर ने जो संविधान भारत को दिया है आज कुछ विघटनकारी शक्तियां उस संविधान को बदलना ही नहीं बल्कि समाप्त हो करना चाहती हैं लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता ऐसा कभी होने नहीं देंगे चाहे उसके लिए अपने प्राण न्यौछावर ही क्यों न करने पड़ें।

इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने बाबा साहेब के बनाये हुए संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।

इस अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष मदन लाल, सी पी सिंह, देवेंद्र सिंह, दिनेश सिंह कौशल, गगन छाछर, करण घाघट, आशीष देसाई, कैलाश वाल्मीकि, एस पी यादव आदि उपस्थित थे।