रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड भूस्खलन के बाद आज खोज एंव बचाव दल को सफलता मिली, रेस्क्यू के सातवें दिन अभियान दल को दो शव बरामद हुये है। जिसमें से एक की शिनाख्त भी कर दी गई है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि विगत दिनों गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन के कारण लापता हुए 20 लोगों का आज सावतें दिन भी लगातार घटना स्थल पर जिलाधिकारी के निर्देशन मे सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन का अभियान जारी है। सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन अभियान के दौरान आज 20 लोगों में से लापता चल रहे दो व्यक्तियो के शव बरामद किये गये है। एक की पहचान वीर बहादुर के रूप मे हुई है। मृतक की पहचान उसकी जेब में मिले आधार कार्ड के से की गई है। पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है। रेस्क्यू टीमें डीडीआरएफ,एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, वाईएमएफ, पुलिस, प्रशासन की टीम शामिल हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने यह भी बताया कि पुलिस थाना चौकियों एवं फायर सर्विस द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में सर्च रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।




