नैनीताल, राज्य आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि कालाढूंगी रोड पर नालनी में एक बस, जिसमें 30 से 33 लोग सवार होने की संभावना है, खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।
उक्त सूचना पर मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट एसडीआरएफ के निर्देशानुसार रेस्क्यू टीमें पोस्ट रुद्रपुर, नैनीताल व खैरना से तत्काल रेस्क्यू हेतु घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त बस में 32 लोग सवार थे जो हिसार, हरियाणा से नैनीताल घूमने हेतु आये हुए थे।
एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर अन्य बचाव इकाइयों व स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए बस में सवार लोगों में से 18 लोगों घायलावस्था में रेस्क्यू कर उपचार हेतु अस्पताल पहुँचा दिया गया है। घटना स्थल पर रेस्क्यू कार्य चल रहा है।




