केंद्रीय विद्यालय बीरपुर में योग सप्ताह का शुभारंभ एवं खेलकूद प्रशिक्षण शिविर का समापन

0
629

देहरादून, केंद्रीय विद्यालय बीरपुर में आज से योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया

15 से 21 जून तक चलने वाले योग कार्यक्रम के तहत आज बच्चों को योग के महत्व एवं इसके इतिहास से परिचित करवाया गया ! ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आयोजित आज के शुभारंभ सत्र में लगभग 600 बच्चों ,शिक्षकों एवं अभिभावकों ने भाग लिया !
योग प्रशिशिका आँचल ममगाईं ने विभिन्न योग क्रियाओं का उपस्थिति बच्चों से अभ्यास करवाया !
अंतराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व विद्यालय में योगमय वातावरण बनाने के लिये और स्वस्थ रहने के लिये योग करने के लिये विद्यालय की प्राचार्या बसंती खम्पा ने बच्चों को प्रेरित किया ! उन्होंने कहा योग से बच्चों तनमन की एकाग्रता बड़ती है और हम स्वस्थ रहकर अपनी कार्यक्षमता को बढ़ा सकते है !
योग दिवस के साथ ही विद्यालय में चल रहे 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेलकूद प्रशिक्षण शिविर का भी समापन हो गया , 1 जून से आयोजित इस शिविर में विभिन्न खेलों के 100 बच्चों ने प्रतिभाग किया !
खेलकूद शिविर के समापन पर विद्यालय के खेल प्रभारी डी एम लखेड़ा ने आभार व्यक्त करते हुए सभी बच्चों से आगामी क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिये बच्चों को प्रेरित किया !
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या बसंती खम्पा, सुमित कुमार , अंकित कुमार, आँचल ममगाईं, एवं सचिन आदि शिक्षक उपस्थित थे !