देहरादून, राज्य के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री धामी सोमवार को घंटाघर पहुंचे और यहां माल्यार्पण किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. बहुगुणा कुशल प्रशासक, औजस्वी वक्ता और प्रखर राजनेता थे। उन्होंने अपनी विलक्षण बौद्धिक प्रतिभा के बल पर भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनायी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा ने यूपी के मुख्यमंत्री तथा केन्द्र में मंत्री रहते हुए अनेक योजनाएं शुरू करवायी तथा प्रदेश हित के लिए कई कदम उठाये। वह पर्वतीय राज्यों के विकास के लिये सदैव तत्पर रहते थे, मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमवती नन्दन बहुगुणा हिमालय पुत्र थे और उनके इरादे हिमालय जैसे थे। उनके द्वारा किए गए कार्य हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।