Saturday, July 27, 2024
HomeNationalलड़की ने किया शादी से इनकार तो पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, हुई...

लड़की ने किया शादी से इनकार तो पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, हुई मौत

दुमका, झारखंड के दुमका से एक बार फिर एक तरफा प्यार में किसी को मारने की खबर आ रही है। दरअसल, जरमुंडी थाना इलाके के भरतपुर गांव में मारुती कुमार नाम की एक लड़की थी। उस लड़की से शादी शुदा राजेश राउत एकतरफा प्यार करता था। बताया जा रहा है कि लड़की ने आरोपी से शादी करने से इनकार कर दिया था। इसी कारण आरोपी नाराज हो गया था। उसने पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया था। फिलहाल उसे गिरफ्तार किया गया है। वहीं युवती को गंभीर हालत में दुमका से रांची ले जाया गया जहां उसे रिम्स में भर्ती कराया गया था। रिम्स में उसकी मौत हो चुकी है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने मारुति पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। मारुति लगभग 80 फ़ीसदी तक झुलस गई थी। शुरू में उसे स्थानीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बाद में लड़की को रिम्स में रेफर किया गया था। जानकारी के मुताबिक आरोपी राजेश मारुति के घर में दरवाजा तोड़कर घुसा था। राजेश रामगढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। दोनों के बीच 2019 में दोस्ती हुई थी। इसी साल राजेश ने मारुती से शादी के लिए कही थी। राजेश की शादी कहीं और हो चुकी थी। मारुति के घरवाले मारुति के लिए लड़का तलाशने लगे थे। जबकि राजेश अपनी जिद पर अड़ा था कि मैं तुम्हीं से शादी करूंगा।

हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब झारखंड में लड़कियों के साथ इस तरह की घटना हो रही है। इससे पहले दुमका में ही अंकिता के साथ इस तरह की घटना हुई थी। जब 12वीं क्लास में पढ़ने वाली अंकिता को उसके घर में जिंदा जलाकर मार डाला गया था। यह भी एकतरफा प्यार के कारण हुआ था। यही कारण है कि भाजपा झारखंड सरकार पर हमलावर हो गई है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि दुमका जैसे स्थान पर ऐसी घटनाएं लगातार घट रही हैं तो एक चीज स्पष्ट हो गई है कि झारखंड में कानून व्यवस्था की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जो घटना घटी है वो इस बात का संकेत है कानून से अब किसी को डर नहीं रह गया है(साभार प्रभासाक्षी)।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments