Thursday, June 4, 2026
HomeStatesUttarakhandरोटी पर थूकने वाला युवक गिरफ्तार, रेस्टोरेंट सीज लाइसेंस भी होगा निरस्त

रोटी पर थूकने वाला युवक गिरफ्तार, रेस्टोरेंट सीज लाइसेंस भी होगा निरस्त

उत्तरकाशी, जनपद के मुख्य बाजार में एक रेस्टोरेंट के कर्मचारी द्वारा तंदूरी रोटी पर थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले इस कृत्य के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि प्रशासन ने रेस्टोरेंट को सीज कर दिया है। खाद्य विभाग को रेस्टोरेंट का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति भेजी गई है।जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर की रात कुछ स्थानीय लोगों ने उत्तरकाशी कोतवाली में तहरीर दी कि बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास एक रेस्टोरेंट के स्टाफ ने खाद्य सामग्री में थूककर लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत की हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 196(1)(ई) और 274 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस की रिपोर्ट पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने संबंधित रेस्टोरेंट को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया है और लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
घटना के बाद गुरुवार दोपहर हिंदू संगठनों से जुड़े युवाओं ने “थूक जिहाद” के विरोध में जिला मुख्यालय में बाजार बंद करवा दिए और कठोर कार्रवाई की मांग की। विरोध प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने कहा कि इस प्रकार की हरकतें धार्मिक सौहार्द को आघात पहुंचाती हैं, इसलिए प्रशासन को ऐसी घटनाओं पर सख्त कदम उठाने चाहिए।
जिला मुख्यालय की शांत वादियों में इस घटना को लेकर आमजन और विभिन्न धार्मिक संगठनों ने समुदाय विशेष के युवक के इस कृत्य की कड़ी निंदा की है। पुलिस ने meanwhile स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले किसी भी तत्व से सावधान रहने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments